एक्सप्लोरर

विवादों में घिरे संभल CO अनुज चौधरी कौन हैं? लंबी-चौड़ी कद काठी और लोग बुलाते हैं सिंघम

Anuj Chaudhary News: संभल के डीएसपी अनुज चौधरी के इंस्टाग्राम भी काफी एक्टिव रहते हैं, अनुज चौधरी कभी अपने पालतू कुत्तों के साथ दिखाई देते हैं तो कभी जिम में एक्सरसाइज करते हुए.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के जुमे और होली को लेकर दिए बयान पर इस समय यूपी की राजनीति में काफी हलचल है. संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी नेता बयान दे रहे हैं. सपा नेता रामगोपाल यादव ने तो व्यवस्था बदलने पर उन्हें जेल भेजने तक की बात कह दी है. 

संभल सीओ अनुज चौधरी पहली बार चर्चा में नहीं आए हैं, इससे पहले भी वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. अनुज चौधरी को पहली बार देश ने उस वक्त जाना था जब यूपी के संभल में पिछले साल नवंबर महीने में दंगे भड़के थे. संभल दंगों के वक्त भी अनुज चौधरी अपने बयानों से सुर्खियों में रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि जाहिल हमें मारते रहेंगे हम मरने के लिए भर्ती हुए हैं.

संभल के खग्गूसराय मोहल्ले में प्राचीन मंदिर मिला था तो अनुज चौधरी मिट्टी हटाते हुए दिखाई दिए थे. जनवरी महीने में नए साल पर जब कर्नाटक के किष्किंधा से हनुमान जी का रथ लेकर गोविंदनंदन सरस्वती जी संभल पहुंचे थे और ये रथ यात्रा जब संभल से गुजर रही थी तो वर्दी में गदा लिए अनुज चौधरी आगे-आगे चल रहे थे और उनके पीछे श्रद्धालुओं का हुजूम चल रहा था. अनुज चौधरी को देखकर लोग हनुमान-हनुमान के जय कारे लगा रहे थे.

लोग सिंघम नाम से हैं बुलाते

संभल के डीएसपी अनुज चौधरी के इंस्टाग्राम भी काफी एक्टिव रहते हैं, अनुज चौधरी कभी अपने पालतू कुत्तों के साथ दिखाई देते हैं तो कभी जिम में एक्सरसाइज करते हुए. अनुज चौधरी के अंदाज और उनकी बॉडी की वजह से लोग सिंघम नाम से बुलाते हैं. लंबी चौड़ी कद काठी, फिटनेस और बेधड़क अंदाज के लिए मशहूर अनुज चौधरी पुलिस से पहले एक पहलवान रह चुके हैं जो अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में मेडल जीत चुके हैं.
 
कैसे पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी की रैंक तक पहुंचे अनुज चौधरी?

अनुज चौधरी खेल कोटे से यूपी पुलिस में भर्ती हुए हैं
2002 और 2010 नेशनल गेम्स में अनुज दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं
1997 से 2014 तक अनुज चौधरी कुश्ती में नेशनल चैंपियन रहे हैं
2001 में अर्जुन चौधरी को लक्ष्मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है
2012 में यानि करीब 13 साल पहले अनुज चौधरी को खेल कोटे से सीओ यानि डिप्टी एसपी बनाया गया था

आजम खान से भी हुई थी बहस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाले अर्जुन चौधरी संभल से पहले मुरादाबाद में तैनात थे और वहां समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से उनकी तीखी तकरार हुई थी.  फिर संभल में दंगे और दंगे के दौरान अनुज चौधरी के पैर में लगी गोली के बाद वो सुर्खियों में आए. अनुज चौधरी के बयानों से उन्हें सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि पूरा देश पहचानने लगा था. लेकिन इस बार अनुज चौधरी ने होली पर जिस तरह की चेतावनी जारी की है वो सवालों के घेरे में है क्योंकि अनुज चौधरी ये भूल गए कि वो वर्दी धारी हैं और जब कंधों पर वर्दी होती है जो जनता के प्रति विशेष जवाबदेही होती है.

लफंडर टाइप का CO है- AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी अनुज चौधरी के बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि वह लफंडर टाइप का CO है. रोज आप उसका बयान लेकर उसे हाइलाइट करते हैं. यह सब लोग गुलाम हैं, कल को सरकार बदलेगी तो दूसरी भाषा बोलने लगेंगे. किस मुसलमान ने कहा कि होली के दिन हम डिस्टर्ब करेंगे. उनके मौलाना तो कह रहे हैं की जो जुमे की नमाज है तो आप घर पर करें. बाहर हिन्दू भाइयों के त्योहार को डिस्टर्ब न करिए लेकिन ये महाबली CO, जिसे आप दिखाते रहते हो इससे आप लोगों को बचना चाहिए.

'कॉलर पकड़ेगा तो कलेजा निकाल देंगे', राजभर के बेटे ने पुलिस को दी धमकी तो बोले योगी के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget