भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग के बाद पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की है. पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. वो 1993 बैच के अधिकारी थे. प्रदेश में उनकी छवि एक कड़क अफसर की थी. 

Continues below advertisement

बीटेक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पुलिस मैनेजमेंट का कोर्स भी किया. उन्हें साल 2009 में राजधानी लखनऊ का डीआईजी बनाया गया. इसके साथ ही वह आगरा और मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं. कार्यकाल के दौरान उनको कई बड़े सम्मान भी मिल चुके हैं.

Continues below advertisement

2024 लोकसभा चुनाव के समय जॉइन की थी बीजेपी

उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने मंगलवार (21 मई 2024) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की थी. उन्हें लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता दिलाई थी. 

मायावती के करीबी रहे हैं प्रेम प्रकाश

पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश बसपा मुखिया मायावती के करीबियों में थे. प्रेम प्रकाश दलित समुदाय से हैं. ऐसे में उनके बीजेपी में जाने से बसपा के वोट बैंक में सेंध लगने की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि अब चंद्रशेखर आजाद के साथ जुड़ने के बाद वह बसपा के दलित वोट बैंक पर निशाना साधेंगे.

मायावती सरकार में पावरफुल अधिकारी रहे प्रेम प्रकाश सपा सरकार में साइडलाइन रहे. इसके बाद जब यूपी में योगी सरकार आई तो फिर से प्रेम प्रकाश को अहम पदों पर तैनाती मिली. प्रेम प्रकाश ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद था कहा कि अब मुझे देश का कर्ज उतारने का मौका मिला है, जिसे मैं देश सेवा के जरिए पूरा करूंगा. 

रामलला के दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर रही पुलिस, चकमा देकर अयोध्या पहुंचे सांसद और पूर्व MLC

पार्टी की तरफ से की गई घोषणा

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रेम प्रकाश के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी गई है. पोस्ट में बताया गया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रेम प्रकाश (पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक) ने सोमवार (29 जून) को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन हैं.

प्रेम प्रकाश के आजाद समाज पार्टी में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें लगना शुरू हो गई हैं. बता दें कि प्रेम प्रकाश एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में 67 आरोपियों को एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया. 2019 के सीएए-एनआरसी आंदोलन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान