Watch: हाइवे पर राइफल लेकर दबंगई करते नज़र आई महिला, डांस कर बनाई रील, वीडियो वायरल
UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक महिला का राइफल लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ लगा, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. देखें वीडियो.

Uttar Pradesh News: आज कल बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को रील बनाने का शोक चढ़ा हुआ है. लोग कैेसे भी करके सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहते हैं. कई लोग रील बनाने के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगा देते हैं. तो वहीं कई लोग मेट्रो, रोड़ पर रील बनाकर अश्लीलता फैला रहे हैं.
इस बीच एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सामने आया है, जहां पर एक महिला बीच हाइवे पर डांस करती नजर आ रही है. ये वीडियो कानपुर के कन्नौज NH-34 हाईवे का है. महिला के हाथ में राइफल भी दिखाई दे रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसके बाद पुलिस के पास भी पहुंच गया.
देखें महिला के डांस का वीडियो
यूपी के कन्नौज जिले में सोशल मीडिया पर एक महिला का सड़क पर असलाह लहराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. pic.twitter.com/BIgoLPtotR
— Abhishek Kumar (ABP News) (@pixelsabhi) July 9, 2025
बता दें कि वीडियो में रील बनवाने वाली महिला कन्नौज जिले के ठठिया थाना इलाके की रहने वाली है. इस समय महिला कानपुर में रह रही है. रील बनाने वाली महिला का नाम शालिनी पांडे बताया जा रहा है. वीडियो में महिला को राइफल लहराते हुए देखा गया है, जिसे सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























