Video: चल हट, भाग यहां से... ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा बीजेपी विधायक का, हाथरस का वीडियो वायरल
Hathras Viral Video: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बीजेपी के एमएलसी ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के एमएलसी ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ गए. यह घटना 11 अगस्त की है, जब तपेश की कार सड़क पर खड़ी होकर जाम का कारण बनी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा. जिसके बाद मामला झगड़े में बदल गया. इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए है.
कार सड़क पर खड़ी होकर जाम का कारण बनी
बता दें कि जब ट्रैफिस पुलिस ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा तो इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी, जिसमें तपेश ने पुलिसकर्मी को चल हट भाग यहां से कहकर धमकाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है. चौधरी तपेश, जो अलीगढ़ से बीजेपी MLC ऋषिपाल सिंह के बेटे हैं. वो अपनी कार पर सवार थे और उनके साथ गाड़ी में एक गनर भी मौजूद था, जो तपेश की सुरक्षा में तैनात था.
• चल हट, भाग यहां से...
— Sunil Sharma (@SunilSharmaInc_) August 12, 2025
• तुम्हारी उम्र का लिहाज कर रहा हूं, वरना..
• तुम इंस्पेक्टर हो?
- ये शब्द यूपी के BJP विधायक ऋषिपाल सिंह के बेटे के हैं।
सत्ता के नशे में चूर विधायक पुत्र अपने पापा की गाड़ी में बैठकर पुलिसकर्मी को धमका रहा है। इसके बाद जो हुआ, वो इस वीडियो में pic.twitter.com/rtPe5dv16B
तपेश की कार सड़क पर खड़ी होकर जाम का कारण बन रही थी. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें कार हटाने को कहा, ताकि जाम खुल सके. इसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद छिड़ गया.
आप सरकार की शाक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं-पुलिस
वीडियो में साफ सुनाई देता है कि तपेश पुलिसकर्मी को डांट रहा है और उसे अपना रास्ता बनाने के लिए कह रहा है. पुलिसकर्मी ने तपेश को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह जाम का कारण बन रहा है, लेकिन तपेश ने उसकी बात नहीं मानी. इसके बाद पुलिसकर्मी ने तपेश को उसकी गलती का एहसास कराया और कहा कि आप सरकार की शाक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं.
मैं आपसे ज्यादा पढ़ा-लिखा हूं और सही तरीके से बात करना जानता हूं. इस बीच सड़क पर भारी मात्रा में जाम लग गया था और ये नोकझोंक 3-4 मिनट तक चलती रही.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL





















