एबीपी गंगा, बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने इस बात की पुष्टि की थी कि कुली नंबर 1 बॉलीवुड की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक है, जिसका जल्द ही रीमेक बनाया जाएगा। इसके अलावा वरुण धवन ने बताया था कि वें फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म उनके पिता डेविड धवन की 1995 की कॉमेडी फिल्म है। हालांकि इससे पहले फिल्म उनके साथ फिल्म कौन सी लेडी स्टार काम करेंगी इस बात पर काफी अटकलें सामने आ रही थी। वहीं उनके फैन्स ये अंदाजा लगा रहे थे कि सारा अली खान हो सकती हैं, जबकि कुछ ने दावा किया था कि आलिया भट्ट होंगी।
वरुण धवन ने अपनी कॉमेडी फिल्म कुली नंबर 1 की रिलीज डेट का किया खुलासा
ABP Ganga | 02 May 2019 10:41 AM (IST)
वरुण धवन ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कुली नं- 1' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। यह उनके पिता डेविड धवन की 1995 की फ़िल्म का रीमेक है और ये फिल्म अगले साल 1 मई 2020 को रिलीज होगी।
