एक्सप्लोरर

फर्जी क्राइम ब्रांच के नाम पर वाराणसी में 42.5 लाख की लूट, दारोगा ने किया खाकी को शर्मसार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के DCP काशी जोन गौरव बंसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीते 22 जून को रामनगर थाना अंतर्गत बस में सफर कर रहें सर्राफा व्यापारी जिसके पास 93 लाख रुपये थे.

UP News: वाराणसी में लूट की सनसनी खेज वारदात सामने आई है जिसमें एक व्यापारी से फर्जी क्राइम ब्रांच के नाम पर 42.5 लाख रुपये लूट लिए गए. इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात तो यह रही की वाराणसी के स्थानीय दरोगा की भी इसमें भूमिका पाई गई है, जिसकी मदद से इस घटना को अंजाम दिया गया. आज वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीनियर अधिकारियों की तरफ से जब इस मामले की जानकारी दी गई तो मानो वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मी अवाक रह गए. इस घटना में शामिल दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे सहित विकास मिश्रा और अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीते 22 जून को वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत बस में सफर कर रहें सर्राफा व्यापारी जिसके पास 93 लाख थे उसे फर्जी क्राइम ब्रांच के नाम पर रोक कर डराया धमकाया जाता है और बेहद शातिराना ढंग से 42.5 लाख रुपये लूट लिए जाते हैं. इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें वाराणसी जनपद के ही एक चौकी का सब इंस्पेक्टर भी शामिल रहता है. गिरफ्तार अभियुक्त में विकास मिश्रा, अजय गुप्ता के अलावा दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे भी घटना के दौरान निरंतर संपर्क में रहता है. इनके पास से तकरीबन 8 लाख रुपए नगद, असलहा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं. इसके अलावा इस घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्त नीलेश यादव, मुकेश दुबे उर्फ हनी, योगेश पाठक उर्फ सोनू पाठक की तलाश की जा रही है.

कोर्ट में पेशी के बाद मुस्कुराते हुए दरोगा आया सामने 
 
उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में वाराणसी एक हाई प्रोफाइल प्रशासनिक व्यवस्था के दायरे में आता है. खासतौर पर वाराणसी में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में बहुत हद तक पुलिस ने सफलता भी पाई है. बीते वर्षों में खासतौर पर वाराणसी जनपद में तेज तर्रार और सीनियर पुलिस अधिकारियों की तैनाती रही है लेकिन रामनगर थाना अंतर्गत हुए इस लूट कांड में शामिल दरोगा ने खाकी वर्दी को मानो आज शर्मसार कर दिया. हद तो तब हो गई जब कोर्ट में पेशी के बाद दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे मुस्कुराते हुए कोर्ट रूम से बाहर निकला. ससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस घटना की जांच के दौरान जब दरोगा के संलिप्त होने की बात सामने आई इसके बाद तत्काल ही वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने जांच कर रहे अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए और स्पष्ट किया की किसी भी हाल में दोषियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए.

व्यापारी के आवागमन की मुखबिर ने दी सूचना 

22 जून को वाराणसी के इस चर्चित लूट कांड में शामिल अभियुक्तो  द्वारा बेहद शातिराना ढंग से घटना को अंजाम दिया गया था. व्यापारी के आवागमन से लेकर उनके धनराशि ले जाने की पूरी जानकारी मुखबिर द्वारा प्रदान की गई थी. फर्जी क्राइम ब्रांच के नाम पर व्यापारी जयपाल को धमकाया गया, जिसके बाद उससे तकरीबन 42.5 लाख  रुपये लूट लिए गए. आज व्यापारी समाज के बीच खासतौर पर इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर भी देखा गया.

'देश का हित सत्ता के हित...', अखिलेश यादव ने आंध्र प्रदेश का जिक्र कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget