वाराणसी में मंगलवार (2 -3 जून) की मध्य रात्रि जिला प्रशासन और रेलवे के संयुक्त कार्रवाई की तरफ से धार्मिक स्थल और कब्रिस्तान पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण हुआ है. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सुरक्षाकर्मी आधा दर्जन पुलिस अधिकारी की तैनाती रही. वाराणसी के आदमपुर थाना स्थित राजघाट क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, इसके दृष्टिगत रात्रि से लेकर सुबह तक यहां भारी पुलिस बल की तैनाती रही. 

Continues below advertisement

रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के तर्ज पर बनाया जाएगा

वाराणसी के राजघाट स्थित काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में बनाया जाना प्रस्तावित है और इसी के दृष्टिगत उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग कि संयुक्त कार्रवाई में सैकड़ो वर्ष पुराना मस्जिद कब्रिस्तान और स्थानीय लोगों के मुताबिक एक मंदिर भी ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन आईपीएस अधिकारी, 500 से अधिक  पैरामिलिट्री के जवान और रेलवे पुलिस के जवान मौजूद रहे. देर रात हुई इस कार्रवाई की चर्चा पूरे दिन बनारस के गलियों - चौराहा तक रही. 

Continues below advertisement

CM योगी ने दिया कमर्शियल वाहन मालिकों को तोहफा, जुर्माने और बकाया टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत

दालमंडी के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई

वाराणसी के दालमंडी में इन दिनों गलियों के चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण का कार्य जारी है . इस बीच वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण के लिए न्यायालय के आदेश पर हुए इस कार्रवाई के बाद स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा और वहां पर मौजूदा समय में भी विकास कार्य तेजी से जारी है. इससे पहले स्थानीय लोगों को नोटिस दिया जा चुका था. 

UP Police Transfer: यूपी में 206 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 65 जिलों में इधर से उधर हुए अफसर, देखें पूरी लिस्ट