एक्सप्लोरर

Road Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसों ने डराया, हर साल बढ़ रहे मौत के आंकड़े, 2024 में 900 से ज्यादा मौतें

इस साल उत्तराखंड में कुल 1594 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 983 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1427 से ज्यादा लोग घायल हुए. रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीड के कारण सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं.

Road Accident: साल 2024 में उत्तराखंड सड़क हादसों की भयावहता का गवाह बना. राज्य में रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीड जैसी लापरवाहियों के चलते 900 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई. इन हादसों ने न केवल परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया, बल्कि पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय बन गए. सड़क सुरक्षा की तमाम कोशिशों के बावजूद दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है.

इस साल उत्तराखंड में कुल 1594 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 983 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1427 से ज्यादा लोग घायल हुए. हैरानी की बात यह है कि 1353 दुर्घटनाएं रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीड के कारण हुईं, जिनमें 825 लोगों की जान चली गई और 1209 लोग घायल हो गए. पिछले तीन सालों के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि दुर्घटनाओं में कमी आने के बजाय इनमें इजाफा हो रहा है.

  • 2024- 1594 दुर्घटनाएं, 983 मौतें, 1427 घायल
  • 2023-  1520 दुर्घटनाएं, 946 मौतें, 1369 घायल
  • 2022-  1516 दुर्घटनाएं, 958 मौतें, 1493 घायल


ओवरस्पीड और रैश ड्राइविंग से सबसे ज्यादा हादसे

  • 2024- 1353 दुर्घटनाएं, 825 मौतें, 1209 घायल
  • 2023- 1175 दुर्घटनाएं, 706 मौतें, 1034 घायल
  • 2022- 1153 दुर्घटनाएं, 692 मौतें, 1034 घायल


उत्तराखंड में सड़क हादसों के कारणों पर किए गए अध्ययन से यह पता चला है कि 90% दुर्घटनाएं इंसानी लापरवाही का नतीजा हैं. इनमें प्रमुख कारण हैं- रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीड. कुल हादसों का सबसे बड़ा कारण. गलत दिशा में वाहन चलाने से 51 दुर्घटनाओं में 17 मौतें हुई हैं. वहीं गलत तरीके से ओवरटेक से 15 दुर्घटनाओं में 5 मौतें और 14 घायल हुए हैं. ओवरलोडिंग से 13 दुर्घटनाओं में 10 मौतें और 6 घायल हुए हैं. वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव से 9 घटनाओं में 7 मौतें और 14 घायल हुए हैं.

सपा सांसद बर्क और उनके पिता को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

2024 में कई बड़े सड़क हादसों ने पूरे देश को झकझोरा

  • 25 दिसंबर- नैनीताल जिले में रोडवेज बस खाई में गिर गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हुए.
  • 11 नवंबर- देहरादून में इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. इसमें 6 छात्रों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ.
  • 4 नवंबर- अल्मोड़ा जिले में प्राइवेट बस खाई में गिरने से 38 लोगों की मौत हुई और 25 घायल हुए.
  • 15 नवंबर- हरिद्वार के रुड़की में बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई.
  • 15 जून- रुद्रप्रयाग जिले में टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गया. हादसे में 15 लोगों की मौत हुई और 11 घायल हुए.

आंकड़े बढ़ा रहे चिंता 
उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय जिलों में सड़क हादसों की स्थिति लगभग समान रही. देहरादून में हुई 470 दुर्घटनाओं में 185 मौतें और 406 घायल हुए हैं. हरिद्वार में हुई 400 दुर्घटनाओं में 256 मौतें और 324 घायल हुए हैं. उधम सिंह नगर में हुई 384 दुर्घटनाओं में 243 मौतें और 299 घायल हुए हैं. टिहरी में हुई 50 दुर्घटनाओं में 34 मौतें और 65 घायल हुए है. पौड़ी में हुई 28 दुर्घटनाओं में 26 मौतें और 28 घायल हुए हैं.

दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या ने यातायात और पुलिस विभाग को गंभीर चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है. यातायात विभाग के आईजी अरुण मोहन जोशी के अनुसार, राज्य में ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की जा चुकी है और इन पर सुधार के प्रयास जारी हैं. हालांकि, बड़ी चुनौती यह है कि दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार अधिकतर वजहें इंसानी लापरवाही से जुड़ी हैं. लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन सुनिश्चित कराना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है. 

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़े सरकार, प्रशासन और आम जनता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. प्रशासन की कोशिशें तभी सफल हो सकती हैं जब लोग खुद जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें. वर्ष 2024 का अंत यह संदेश देकर जा रहा है कि सुरक्षा के लिए केवल सरकारी प्रयास ही काफी नहीं हैं. जब तक हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक सड़क हादसों का यह सिलसिला नहीं थमेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: किसान का भुगतान रोकने पर यमुना प्राधिकरण CEO का एक्शन, तीन अधिकारी रडार पर
नोएडा: किसान का भुगतान रोकने पर यमुना प्राधिकरण CEO का एक्शन, तीन अधिकारी रडार पर
UP Fuel Shortage: यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा
यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा
Agra News: आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
UP News: सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग
सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget