उत्तराखंड के रामनगरक्षेत्रमेंसोमवारसुबहएकदर्दनाकसड़कहादसाहोगया. कुमाऊंमोटरओनर्सयूनियनलिमिटेडकीएकबसढिकुलीगांवकेपासअनियंत्रितहोकरसड़कसेनीचेपलटगई. इसबसमें 12 सेअधिकयात्रीसवारथे. दुर्घटनामें 6 लोगघायलहुएहैं, जिनमें 2 कीहालतगंभीरहै. सभीघायलोंकोरामनगरसंयुक्तचिकित्सालयलाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.
बस (UK04 PA0430) सोमवार सुबह 7 बजे रामनगर से जौरासी के लिए रवाना हुई थी. यह भिकियासैंण, मासी और चौखुटिया होते हुए जौरासी जाती. करीब 7:30 बजे जैसे ही बस ढिकुली गांव के पास महारानी रिजॉर्ट पहुंची, तभी एक जिप्सी, एक टेंपो को ओवरटेक करते हुए तेज़ी से सामने आ गई. दोनों वाहनों को सामने आते देख बस चालक प्रताप सिंह ने बस को किनारे की ओर मोड़ दिया, लेकिन बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी भीगी हुई थी, जो बस का वजन नहीं सह सकी और बस पलट गई.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस की मदद से घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया.
छह घायलों में से दो की हालत गंभीर
रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती छह घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपा ने बताया, "बस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल लाया गया है. चार को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है."
मौके पर पहुंचे रामनगर के एसडीएम
प्रशासन को हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर के एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया, "बस चालक ने बताया कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो और जिप्सी से टक्कर बचाने के चक्कर में बस पलटी. सभी घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है."
