✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस के कई बड़े नेता BJP में शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

एबीपी यूपी डेस्क   |  04 Jan 2025 05:46 PM (IST)

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीनों नेताओं को लेकर कहा कि, "मेरे संबंध इन लोगों से हमेशा से ही अच्छे रहे हैं. कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ही अपने काम के लिए प्रतिबद्ध थे.

उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस के कई बड़े नेता BJP में शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के तीन दिग्गजों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है. ऐसे समय में कही न कही कांग्रेस को कुछ निकाय सीटों पर नुकसान भी हो सकता है. उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन से इस्तीफा देकर मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा का दामन थाम लिया है. अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर टिकट न मिलने से मथुरा दत्त जोशी नाराज चल रहे थे.

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. इस मौके पर उनको भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट ने तीनों नेताओं का स्वागत किया और उनके पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही. सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा. सीएम धामी ने वहां मौजूद पत्रकारों का भी आभार जताया.

सीएम धामी ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं का किया स्वागतइस दौरान प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीनों नेताओं को लेकर कहा कि, "मेरे संबंध इन लोगों से हमेशा से ही अच्छे रहे हैं. ये लोग कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ही अपने काम के लिए प्रतिबद्ध थे. दूसरी पार्टी में रहने के बावजूद भी हमारे मन में किसी प्रकार की कोई कटुता नहीं रही. महेंद्र भट्ट जी ने भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा तो मन में खुशी भी हुई. भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है."

मुख्यमंत्री धामी ने बिट्टू कर्नाटक से बेहतर संबंध की बात कही. कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इन लोगों का हार्दिक स्वागत है. इन लोगों को राजनीति में काफी समय हो चुका है. प्रदेश के विकास में अपना सहयोग देने के लिए ऐसे कर्मठ नेताओं की जरूरत है.

(देहरादून से अतुल चौहान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सपा विधायक से खाली कराया 15 करोड़ का सरकारी आवास

Published at: 04 Jan 2025 05:46 PM (IST)
Tags:UttarakhandPUSHKAR SINGH DHAMIUttarakhand Nikay Chunav
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस के कई बड़े नेता BJP में शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.