Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Results: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मैदानी जनपद उधम सिंह जिले में भारी नुकसान हुआ था. जिले की नौ विधानसभाओं मे से पांच विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, जबकि चार विधानसभा सीट पर भाजपा जीतने में कामयाब रही थी. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब नगर निकाय चुनाव में जिला भगवा मय हो गया है और कई नगर निकायों में भाजपा एवं उनके समर्थित उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद पर विजय मिली है.  

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिल रहीं जीत से भाजपा के नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं. राजनीतिक दल नगर निकाय चुनाव को विधानसभा चुनाव की पहली सीढ़ी मानते हैं. नगर निकाय चुनाव में उधम सिंह जिले की नगर निगम रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा, नगर निगम काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली, नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नगर पालिका परिषद सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह, नगर पालिका परिषद नगला से भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला, नगर पालिका परिषद गदरपुर मनोज गुंब्बर, नगर पंचायत लालपुर से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर, नगर पंचायत सुल्तानपुरपट्टी से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने जीत दर्ज की.  

भगवामय हुआ उधमसिंह नगरइसके साथ ही नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर, नगर पंचायत नानकमत्ता से प्रेम सिंह टुरेना निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. तो जिले की नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद, नगर पंचायत गूलरभोज से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार चुघ, नगर पंचायत शक्तिगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल, नगर पंचायत महुआडाबरा से निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी, नगर पंचायत केलाखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद सफी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की हैं. जबकि नगर पालिका परिषद बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह गीत्ते ने जीत हासिल की. इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी का बोलबाला रहा है.

इन निकायों पर हुआ भाजपा का कब्जाजिले की 17 नगर निकायों में से भाजपा प्रत्याशी ने 10 पर जीत हासिल की हैं. नगर निगम रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा, नगर निगम काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली, नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नगर पालिका परिषद सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह, नगर पालिका परिषद नगला से भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला, नगर पालिका परिषद गदरपुर मनोज गुंब्बर, नगर पंचायत लालपुर से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर, नगर पंचायत सुल्तानपुरपट्टी से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर, नगर पंचायत नानकमत्ता से प्रेम सिंह टुरेना निर्विरोध निर्वाचित हो चुकें हैं.

6 निकायों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते

उधम सिंह नगर जिले की 17 निकायों में से 6 निकायों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की हैं. नगर पालिका परिषद जसपुर से निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद सम्राट, नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद, नगर पंचायत गूलरभोज से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार चुघ, नगर पंचायत शक्तिगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल, नगर पंचायत महुआडाबरा से निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी, नगर पंचायत केलाखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद सफी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है.

कांग्रेस जिले की 17 निकायों में से एक ही निकाय पर जीत हासिल करने में कामयाब रहीं हैं. जबकि उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस के पांच विधायक 2022 का विधानसभा चुनाव जीते थे, अगर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को छोड़ दें तो जिले में कोई भी कांग्रेस नेता अपना गढ़ बचाने में कामयाब नहीं हो सका. उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की बाजपुर विधानसभा से नगर पालिका परिषद बाजपुर को कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है.

इनपुट- वेद प्रकाश यादव

महाकुंभ: जाने से पहले जान ले ये खबर, मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा