उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में इस बार वीकेंड पर लगातार तीन दिन छुट्टियों को देखते हुए केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. साफ़ मौसम और लंबे वीकेंड को देखते हुए देशभर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क नजर आया. 

Continues below advertisement

इस वीकेंड शुक्रवार 2 अक्टूबर का महात्मा गांधी की जयंती, शनिवार-रविवार को छुट्टी को मिलाकर तीन दिन का अवकाश रहा. जिसे देखते बड़ी संख्या में लोगों ने रुद्रप्रयाग का रुख़ किया. इस दौरान केदारनाथ धाम में भक्तों का जबरदस्त सैलाब उमड़ा पड़ा.  मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर वीआईपी गेट तक भयंकर भीड़ देखने को मिली.  

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? पूर्व सांसद ने बताई वजह

Continues below advertisement

केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए उमड़ा सैलाब

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली और भक्तों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. हालांकि बद्री-केदार मंदिर समिति का कहना है कि सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. समिति की ओर से सभी तैयारियां की गई है. 

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं का इंतज़ाम

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य विनीत चंद्र पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ धाम में भक्तों की संख्या में हुई बढ़ोतरी पर लगातार नज़र रखी जा रही है. प्रशासन और पुलिस तीर्थयात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है. भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने और आसानी से दर्शन सुनिश्चित करने की कोशिशें की जा रही हैं.

रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियों क लेकर जानकारी दी गई है. प्रशासन ने कहा कि 'रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा सुचारु ढंग से संचालित हो रही है. भीमबली क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुगण सुखद आवागमन कर रहे हैं. पैदल मार्ग सहित धाम क्षेत्र में मौसम पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है.'

प्रेमानंद महाराज के केलीकुंज आश्रम में दो गुट! किडनी चोरी के गंभीर आरोप