एक्सप्लोरर

Hindu Girl Namaz: हिंदू युवती को दरगाह में नमाज पढ़ने की कोर्ट ने दी अनुमति, पुलिस करेगी सुरक्षा, जानें मामला

Uttarakhand News: मध्य प्रदेश की रहने वाली 22 वर्षीय भावना और हरिद्वार निवासी फरमान ने उच्च न्यायालय में पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और उसके लिए उन्हें सुरक्षा दिलाए जाने को लेकर याचिका दायर की है.

Uttarakhand Hindu Girl Namaz: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली एक हिंदू युवती के द्वारा हरिद्वार के पिरान कलियर में और पुलिस सुरक्षा दिलाये जाने को लेकर दायर याचिका पर आज सुनवाई की. वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को हरिद्वार जिले में स्थित पिरान कलियर दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है. हाईकोर्ट ने आज उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस को जरूरी इंतजाम करने के आदेश दिए.

हाईकोर्ट ने कहा कि जब युवती नमाज पढ़ने जाए, तो उससे पहले वह एक प्रार्थना पत्र सम्बंधित थाने के एसएचओ को दे. एसएचओ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं. मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तिथि नियत की गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने युवती से पूछा कि आपने धर्म नहीं बदला है. फिर आप वहां नमाज क्यों पढ़ना चाहती हैं. युवती के द्वारा कोर्ट को बताया गया कि वह इससे प्रभावित है. इसलिए वह वहां नमाज पढ़ना चाहती है. परंतु उनको पिरान कलियर में नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है. युवती के द्वारा कोर्ट को यह भी बताया गया कि उसने शादी नहीं की है. न ही वह अपना धर्म बदलना चाहती है.

क्या है पूरा मामला:-

मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली 22 वर्षीय भावना और हरिद्वार निवासी फरमान ने उच्च न्यायालय में पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और उसके लिए उन्हें सुरक्षा दिलाए जाने को लेकर याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि उन्हें पिरान कलियर में इबादत करनी हैं. लेकिन उन्हें विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा है. और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए. युवती ने कहा कि वह हिन्दू धर्म की अनुयायी है. वह बिना किसी डर, आर्थिक लाभ, भय या दबाव के पिरान कलियर में इबादत करना चाहती है.

क्या है पिरान कलियर दरगाह :-

पिरान कलियर शरीफ 13 वीं शताब्दी के चिश्ती आदेश के सूफी संत की दरगाह बताई जाती है. मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी को सरकार साबिर पाक और साबिर पिया कलियरी के नाम से जाना जाता है. उनकी मजार शरीफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की शहर से 7 किलोमीटर आगे है. पिरान कलियर शरीफ में अनेक दरगाह शरीफ हैं. इनमें साबिर पिया की दरगाह, किलकिली साहब की दरगाह और हजरत इमाम साहब की दरगाह प्रमुख हैं. पिरान कलियर का उर्स बहुत प्रसिद्ध है. इसमें पाकिस्तान से भी जायरीन आते हैं.

युवती का कहना है कि पिरान कलियर के दौरे के बाद से ही इससे प्रभावित हुई. युवती वहां इबादत करना चाहती है. भावना ने न्यायालय से प्रार्थना करते हुए कहा कि, हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी को निर्देशित कर उन्हें और उनके परिवार को कट्टरपंथियों से होने वाले जान के खतरे से सुरक्षा दिलाई जाये.

Lumpy Skin Disease: बागेश्वर में लंपी वायरस का कहर, 800 से ज्यादा मवेशी संक्रमित, मैदान में पशुपालन विभाग की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 वर्ल्डकप में भारत ने PAK को रौंदा तो PoK में मना जश्न, लोगों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
T20 वर्ल्डकप में भारत ने PAK को रौंदा तो PoK में मना जश्न, लोगों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
Global Christian Population: दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

वीडियोज

India Vs Pakistan Match से पहले देखिए कैसे दर-दर की ठोकरें खाई पाकिस्तान ने | ABPLIVE
Assam के CM के विवादित वीडियो पर बोले CJI, 'ये केस आपको HC ले जाने में क्या समस्या' | Breaking
Bhiwadi Fire Breaking: फैक्ट्री में आग का कहर, 8 लोग झुलसे | Rajasthan | ABP News
Bhiwadi Fire Breaking: भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सबकुछ जलकर खाक! | Rajasthan
UP Election 2027: यूपी में Asaduddin Owaisi की एंट्री से किसको ज्यादा नुकसान-किसे फायदा? की एंट्री!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T20 वर्ल्डकप में भारत ने PAK को रौंदा तो PoK में मना जश्न, लोगों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
T20 वर्ल्डकप में भारत ने PAK को रौंदा तो PoK में मना जश्न, लोगों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
Global Christian Population: दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
माही विज संग तलाक के बाद मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं जय भानुशाली? सच्चाई आई सामने
माही विज संग तलाक के बाद मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं जय भानुशाली? सच का हुआ खुलासा
Cervical Cancer Screening: महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
होली पर दिल्ली से जाना चाहते हैं बिहार, यहां देख लें 'होली स्पेशल ट्रेनों' की पूरी लिस्ट
होली पर दिल्ली से जाना चाहते हैं बिहार, यहां देख लें 'होली स्पेशल ट्रेनों' की पूरी लिस्ट
UP Board Exams 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस
10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, यूपी बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस
Embed widget