एक्सप्लोरर

Uttarakhand Political Crisis: सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे पर बोलने से किया इनकार, योजनाओं का किया बखान

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे अपने खत में तीरथ सिंह रावत ने कहा- मैं 6 महीने के अंदर दोबारा नहीं चुना जा सकता. ये एक संवैधानिक बाध्यता है.

Uttarakhand CM Resignation and Developments LIVE:  तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य सरकार की तरफ से कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों का खूब बखान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कारोबार पर काफी असर पड़ा है. तीरथ रावत ने कहा कि कोरोना से निजात पाने के लिए कई कदम उठाए गए. कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए कई योजनाएं दी गईं. सबसे प्रभावित परिवहन क्षेत्र के लिए विशेष व्यवस्था की गई.

इस दौरान तीरथ सिंह रावत से यह इस्तीफे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने उस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. ऐसा माना जा रहा था कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे का ऐलान करगें. लेकिन उन्हें इस पर एक शब्द बिना बोले वहां से निकल गए. 

उत्तराखंड में चार महीने के बाद ही दोबारा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए पद से शुक्रवार की दोपहर को इस्तीफ दे दिया है. रात 10 बजे तीरथ सिंह रावत राज्यपाल से मिलने जाएंगे. 

तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इधर, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कल यानी शनिवार को पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून जाएंगे. उत्तराखंड में कल दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री किसी विधायक को ही बनाया जाएगा.

इससे पहले, जेपी नड्डा को भेजे अपने खत में तीरथ सिंह रावत ने कहा, "मैं 6 महीने के अंदर दोबारा नहीं चुना जा सकता. ये एक संवैधानिक बाध्यता है. इसलिए अब पार्टी के सामने मैं अब कोई संकट नहीं पैदा करना चाहता और मैं अपने पद से इस्ताफा दे रहा हूं. आप मेरी जगह किसी नए नेता का चुनाव कर लें." राज्य में मुख्यमंत्री पद की रेस में फिलहाल चार नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं. इनमें सतपाल महाराज, रेखा खंडूरी, पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफा, गवर्नर से मांगा मिलने का वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: घर उजड़ने के डर से भड़का गुस्सा, सेंट्रल मार्केट में रोती महिलाओं-व्यापारियों ने दिया धरना
मेरठ: घर उजड़ने के डर से भड़का गुस्सा, सेंट्रल मार्केट में रोती महिलाओं-व्यापारियों ने दिया धरना
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
अमेठी में अंबेडकर मूर्ति विवाद, रिजर्व जमीन पर निर्माण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई डिटेन
अमेठी में अंबेडकर मूर्ति विवाद, रिजर्व जमीन पर निर्माण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई डिटेन
Amethi News: बरेली की पार्टी, रायबरेली में डील..., अमेठी पुलिस ने बीच में ही पकड़ी 2 करोड़ की स्मैक!
बरेली की पार्टी, रायबरेली में डील..., अमेठी पुलिस ने बीच में ही पकड़ी 2 करोड़ की स्मैक!

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget