Bageshwar Weather Update: उत्तराखंड के बागेश्वर में बर्फबारी और बारिश (Snowfall and Rain) का सिलसिला जारी है. मौसम में हुए बदलाव से घाटी वाले क्षेत्र कोहरे की आगोश में समा गए. पूरे जिले में लोगों को कड़ाके की ठंड (Cold) का सामना करना पड़ रहा है. जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा है कि बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है. इसलिए विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. टीम आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

बर्फबारी वाली जगहों पर जेसीबी मशीन की तैनाती

उन्होंने बताया कि बर्फबारी वाली जगहों पर जेसीबी मशीन तैनात की गई है. राहत की बात ये है कि अभी तक किसी आपदा की कोई सूचना सामने नहीं आई है. एक तरफ लोगों ने ठंड से मुकाबला करने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं, वहीं दूसरी तरह बारिश और बर्फबारी से किसान खुश हैं. उनका कहना है कि फल, सब्जी उत्पादन से लेकर रबी की फसल को लाभ मिलेगा. झूनी, खलझूनी, गोगिना, रातिरकेटी, हम्‍टीकापड़ी, मल्‍खाडुगरचा, बदियाकोट, किलपारा, कुवांरी, समडर, डौला, तीख, सौराग, खाती, बाछ, धूर में लगभग 1 से 2 फीट तक बर्फबारी हो रही है. अन्य जगहों में बारिश भी हो रही है.  बर्फबारी से ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक गरुड़ तहसील में 11 मिमी बारिश हुई. कपकोट तहसील में 15 और बागेश्वर में सबसे कम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी. उन्होंने जिले में फल, सब्जी उत्पादन और रबी की फसल के लिए पानी को बेहतर बताया. 

COVID 19 Vaccination: वैक्सीन की 'बूस्टर डोज' लगनी हुई शुरू, हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

ABP Opinion Poll: क्या मणिपुर में BJP को फिर मिलेगी सत्ता या कांग्रेस का खत्म होगा वनवास, सर्वे के नतीजों में क्या है? जानें