UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) एलीट ग्रुप जी के मैच में महाराष्ट्र (Maharashtra) को छह विकेट से हराकर नॉकआउट (Knock Out) में जगह बना ली. महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में बढ़त बनाने के बाद भी मैच हार गई. महाराष्ट्र ने चौथे दिन पांच विकेट पर 211 रन बनाकर पारी घोषित करने का साहसिक फैसला लिया. वहीं उत्तर प्रदेश ने 357 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की. 

यूपी के दो बल्लेबाजों का शतकपहली पारी में बढत बनाने वाली महाराष्ट्र टीम ने चौथे दिन चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया. महाराष्ट्र ने पांच विकेट पर 211 रन पर पारी घोषित करने का साहसिक फैसला लिया. इस दौरान राहुल त्रिपाठी 110 गेंद में 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे. जीत के लिये 357 रन के कठिन लक्ष्य के जवाब में उत्तर प्रदेश के लिए अलमास शौकत (100) और कप्तान करण शर्मा (116) ने शतक लगाए. वहीं रिंकू सिंह ने सिर्फ 60 गेंद में तेज तरार 78 रन बनाये. 

फ्लॉप रहे ओपनरउत्तर प्रदेश ने ओपनर समर्थ सिंह (18) और प्रियम गर्ग (18) के विकेट सस्ते में गंवा दिये थे. इसके बाद शौकत और करण ने पारी को संभाला. शौकत ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े जबकि करण ने सात छक्के और चार चौके लगाये. दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 142 रन की साझेदारी की. रिंकू ने पांच चौके और पांच छक्के लगाये जबकि करण के साथ 89 रन जोड़े. जीत के बाद मैच से पूरे छह अंक लेकर उत्तर प्रदेश ने नॉकआउट में जगह बना ली.

ये भी पढ़ें-

Bihar News: बिहार से ही यूपी में खेला कराने की तैयारी! गोपालगंज में पुलिस कार से जब्त किए करोड़ों रुपये, गिनने में छूटे पसीने

Jammu-Kashmir News: श्रीनगर में आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एक शख्स की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल