एक्सप्लोरर

PM Modi Kanpur Visit Today: आज पूरा होगा कानपुर मेट्रो ट्रेन का सपना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, इन दो स्टेशनों के बीच करेंगे सफर

पीएम मोदी आज कानपुर के दौरे पर हैं. वे यहां दोपहर डेढ़ बजे मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. पीएम आईआईटी-कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे और कानपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi Kanpur Visit Today: उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 28 दिसंबर यानी आज कानपुर (Kanpur) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी आज कानपुरवासियों को और मेट्रो रेल का तोहफा देंगे. इसके बाद वे चुनावी प्रचार की कमान भी संभालेंगे. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के बारे में ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी-कानपुर (IIT- Kanpur)  के दीक्षांत समारोह को भी सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे. मोदी ने ट्वीट करके लोगों से इस संबोधन के लिए सुझाव देने के भी कहा है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस महीने की 28 तारीख को दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए आईआईटी कानपुर जाने को लेकर उत्सुक हूं. यह एक उत्कृष्ट संस्थान है, जिसने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. मैं सभी को सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं.’’

 

पीएम मोदी सबसे पहले IIT के 54वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

पीएम मोदी सबसे पहले IIT के 54वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे जहां प्रधानमंत्री ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्रियों का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद पीएम कानपुर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद पीएम मेट्रो में सवार होकर IIT कानपुर स्टेशन से गीतानगर स्टेशन तक का सफर कर सकते हैं.

पीएम मोदी निराला नगर मे जनसभा को संबोधित करेंगे

इसके साथ ही चुनावी माहौल में पीएम मोदी बीजेपी के लिए चुनावी मैदान में उतरकर रैली करेंगे. पीएम निराला नगर मे जनसभा को संबोधित करेंगे. मेट्रो परियोजना के उद्घाटन को भुनाने के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारी की है. निराला नगर के रेलवे मैदान में बड़ा मंच बनाया गया है. बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के पंडालों को वॉटरप्रूफ बनाया गया है. करीब 80 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

पीएम मोदी के कानपुर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10:25 बजे - चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम.
  • थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर से IIT कानपुर पहुंचेंगे.
  • 11 बजे IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
  • 11.25 बजे आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे पीएम
  • 12.30 पर स्टेशन पर मॉडल का निरीक्षण करेंगे
  • 12.50 बजे चंद्रशेखर आजाद विवि पहुंचेंगे पीएम
  • 2.45 बजे पर चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे PM
  • 3.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी.

विकास के नाम यूपी की जनता से वोट मांग सकते हैं पीएम मोदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी का दिसंबर के महीने में यूपी का ये सातंवा दौरा है. ऐसे में कानपुर मेट्रो जनता को समर्पित करने के बाद पीएम एक बार फिर पर विकास के नाम यूपी की जनता से वोट मांग सकते हैं. लेकिन कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत अखिलेश की सरकार में हुआ था, तो एक बार फिर इंतजार कीजिए.कुछ ही देर में अखिलेश यादव कानपुर मेट्रो पर भी अपनी दावा ठोंकने वाला ट्वीट करेंगे.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जानिए यहां

Chandigarh Mayor Election: नतीजों के बाद बड़ा सवाल- कौन बनेगा चंडीगढ़ का मेयर ? AAP को सता रहा है सेंधमारी का डर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
एपस्टीन फाइल्स के बीच सत्ता की दौड़ में शबाना महमूद, जानिए कहां कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई?
एपस्टीन फाइल्स के बीच सत्ता की दौड़ में शबाना महमूद, जानिए कहां कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई?
Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण
देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण
Embed widget