UP MLC Elections 2022 Voting Live: यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए हुई वोटिंग, 27 सीटों पर BJP सपा के बीच सीधा मुकाबला

UP MLC Elections 2022 Voting Live: उत्तर प्रदेश में आज (शनिवार) 27 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ. वोटिंग सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक हुई.

ABP LiveLast Updated: 09 Apr 2022 03:31 PM

बैकग्राउंड

UP MLC Elections 2022 Voting Live: उत्तर प्रदेश में आज (शनिवार) 27 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह आठ बजे से ही शुरू हो...More

UP MLC Election 2022 Voting: सपा नेता ने वोटिंग के दौरान किया बड़ा दावा

अम्बेडकर नगर में समाजवादी पार्टी विधायक राकेश पाण्डेय व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने पहुंचकर अपना मतदान किया. इसके बाद उन्होंने कहा, "यदि निष्पक्ष मतदान हुआ तो हमारे प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है. यदि निष्पक्ष मतगड़ना हुई, मत पेटियों की रखवाली हुई तो सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव जी भारी अंतर से जीतेंगे."