उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है. राज्य सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों की कमान बदली है. अयोध्या समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. अलीगढ़, एटा, बांदा, फर्रुखाबाद और हापुड़ के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है.

Continues below advertisement

वहीं अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सोनभद्र, गाजीपुर और बाराबंकी में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए किया गया है, जिससे जिलों में विकास कार्यों को गति मिल सके.

यह भी पढ़ें: BJP के WANTED वाले पोस्टर पर आया अखिलेश यादव का जवाब, कहा- डरपोकों के पास विकल्प नहीं होते

Continues below advertisement

सबसे प्रमुख बदलावों में गाजीपुर के जिलाधिकारी रहे अभिनाश कुमार को अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. इसी तरह एटा, बांदा, फर्रुखाबाद, हापुड़, अम्बेडकर नगर और सोनभद्र जैसे जिलों में भी नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

अंशुमन सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा, अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद, कविता मीना को हापुड़ और इशा प्रिया को अम्बेडकर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं चंद्रजीत गौड़ को सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है.

गाजीपुर, अयोध्या और बाराबंकी जैसे जिलों में भी बड़े बदलाव हुए हैं. अनुज मल्होत्रा को गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा कई अधिकारियों को शासन स्तर पर महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती मिली है. प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी जिम्मेदारी, अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, और संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं दीक्षा जैन और अपराजिता सिंह सिनसिनवार को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

मुख्य विकास अधिकारियों में भी बदलाव किए गए हैं. उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर, अभिनव जैन को कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रणता ऐश्वर्य को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की कार्यशैली में तेजी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

देखें पूरी लिस्ट-

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह

इससे पहले हुए 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर 

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था. 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे. इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था. इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था.