Hardoi News: हरदोई के बेनीगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में मां के साथ खेत पर गई एक किशोरी के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है. अब न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस दलित एक्ट सहित गैंगरेप एक्ट में एफआईआ दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
तीनों पर रेप का आरोपबेनीगंज में दर्ज कराई गई एफआईआर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी 13 साल की बहन अपनी मां के साथ पिछले साल 21 नवंबर को शौच के लिए गांव के बाहर गयी हुई थी. वहीं पर गांव का ही अखिलेश, अमित और कमलेश मिल गया. युवक का आरोप है कि उसकी मां को इन लोगों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद आरोपियों ने बहन को बाग में ले जाकर, पहले कमलेश ने और उसके बाद अन्य दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. किसी तरह से किशोरी अपने मां के पास पहुंची और उसे रस्सी से खोला. उसके बाद मां ने लड़की के मुंह से कपड़ा निकाला और पूरी घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायतघटना के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर बेनीगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए गई. आरोप है कि वहां पर दरोगा ने संबंधित व्यक्तियों से सुलह समझौता करने की बात कहकर उसे चलता कर दिया. उच्च अधिकारियों को भी शिकायत पत्र दिए गए लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली. न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में विवेचना व कार्यवाही की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
