UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी (BJP) एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आए और इसी बीच गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) से विधायक बने नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) का एक बयान सामने आया. विधायक का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अपने बयान को ले कर वो एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.

क्या दी चेतवानीविधायक नंद किशोर गुर्जर का वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें वो अपने क्षेत्र के अधिकारिओं को चेतवानी देते नजर आ रहे हैं. गुर्जर ने अपने क्षेत्र के अधिकारियों से कहा कि वो यह बात समझ लें की उनके क्षेत्र में एक भी मांस की दुकान दिखाई नहीं दे. लोनी में राम राज होना चाहिए, इसलिए लोग दूध-घी खाएं और दंड बैठक करें.

पहले भी दिया ऐसा बयानबता दें यह कोई पहली बार नहीं है जब नंदकिशोर गुर्जर ने कोई ऐसा बयान दिया हो. इससे पहले भी उन्होंने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि अली का नाम लेने वाले लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी को पाकिस्तानी पार्टी बताया था.

लोनी से दोबारा बने है विधायकनंद किशोर लोनी से दोबारा विधायक बने हैं और विधायक बनते ही अपने बयान को ले कर सुर्खियों में आ गए हैं. वहीं पूरे प्रदेश में बीजेपी ने 403 में से 255 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी गठबंधन को कुल 273 सीटों पर जीत मिली.

ये भी पढ़ें-

Surajpur: प्यार में चली गोली! सूरजपुर में छात्रा को गोली मार प्रेमी ने कर ली खुदकुशी, जानें पूरा मामला

MP Budget 2022: सबके लिए हैप्पी नहीं है मध्यप्रदेश का बजट, जानें किसको मिली टोकन मनी, किसका घटा बजट