Bareilly News : बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आंवला विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी सिंह के बेटे राम सिंह गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया. पूर्व विधायक के बेटे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में राम सिंह को निजी में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है.

5 बार के विधायक है श्याम बिहारी सिंहदरअसल सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव के निवासी स्व. श्याम बिहारी सिंह 5 बार आंवला से विधायक रहे हैं. उनके छोटे पुत्र राम सिंह गांव में ही चल रही भागवत कथा के भंडारे में सम्मलित होने गए थे. जब राम सिंह भागवत कथा के मंच पर बैठे थे, तभी किसी ने पंडाल के पीछे से गोली मार दी. जिससे राम सिंह घायल होकर मंच पर ही गिर गए. घटना की तत्काल सूचना पास के पुलिस थाने को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल राम सिंह को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

राम सिंह खतरे के बाहरघटना के बाद एसएसपी रोहित सिंह साजवान का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना उस वक्त की है जब राम सिंह भागवत कथा के भंडारे के कार्यक्रम में शामिल होने बड़ागांव पहुंचे थे. तभी पर्दे के पीछे से किसी ने उन्हें गोली मार दी. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में कई लोगों से पुछताछ भी जारी है. 

 

ये भी पढ़ें-

UPPSC RO ARO Exam 2021 Answer Key: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने जारी की RO और ARO परीक्षा 2021 की Answer-Key, ऐसे करें डाउनलोड

Petrol Diesel Price Today: जानिए- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है?