BandaNews: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले के मरका (Marka) थाना क्षेत्र के इंगुवारी गांव में शुक्रवार को हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर जाने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल बिजली का तार गिरने से कम से कम 45 घरों में करंट फैल गया. जिससे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग इस हादसे में झुलस गए. ये जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है.

बच्चे को बचाने वाले पिता की मौत

मरका थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हेमराज सरोज ने बताया कि इंगुवारी गांव में हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर गया. जिसकी वजह से गांव में 45 घरों में करंट दौड़ गया. उन्होंने बताया कि इससे कई उपकरण भी जल गए. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, गांव के एक घर के अंदर दो माह का मासूम सो रहा था, जिसे बचाने के लिए उसके पिता स्वामी शरण (30) दरवाजे से अंदर जाने लगे तो वो करंट की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Earthquake in Lucknow: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, राजधानी से 139 किलोमीटर दूर था केंद्र

करंट की चपेट में आकर चार लोग झुलसे

सरोज ने बताया कि, बिजली के इस करंट की चपेट में आने से रामप्रसाद (30), देवीशरण (60), भरोसी (70) और महिला गोमती (40) झुलस गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. एसएचओ ने बताया कि मृत किसान स्वामी शरण के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सपा विधायक ने लगाया ये आरोप

वहीं, घटना के बाद सपा के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने घटनास्थल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि 20 दिन पहले भी ऐसे ही करंट प्रवाहित हो गया था, तब हादसा होते-होते टल गया, लेकिन बिजली विभाग नहीं चेता और आज बड़ा हादसा हो गया.

Janmashtami 2022: मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, 'नंद के लाल' के दर्शन को देश-विदेश से ब्रजभूमि पहुंचे श्रद्धालु