Auraiya Police: कहते है अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन कानून के हाथों से बच नहीं सकता. एक न एक दिन वह कानून के हाथों चढ़ ही जाता है. ऐसा ही अपराधी पुलिस के हाथों लगा जो पेशे से तो ऑटो चालक है लेकिन इसके अपराध की कहानी दिल दहलाने वाली है. यह ऑटो चालक एक मासूम के साथ रेप और हत्या जैसी घटना को अंजाम दे चुका है. अपने ऑटो में बैठने वाली महिला के साथ रेप करता है. इस अपराधी को पकड़कर पुलिस ने 14 महीने बाद इस अपराधी की तलाश को पूरी की है. सीसीटीवी से मिली मददऔरैया में एक ऑटो चालक के अपराध को सुन कर आप भी दंग रह जाएंगें.  मुँह पर मास्क लगा कर चलने वाला ऑटो चालक का नाम आशीष है. जो औरैया जनपद के क्योंटरा गांव का रहने वाला है. इस के अपराधों का खुलासा एक महिला के साथ हुए रेप की घटना से हुआ. औरैया पुलिस के पास 20 दिसंबर को एक महिला आयी जिसने बताया कि मेरे साथ एक ऑटो चालक ने रेप किया. जिसके बाद पुलिस ने उस ऑटो चालक और ऑटो की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले. पुलिस को तमाम चीजें और सबूत के हाथ लगें हैं. मुखबिर के हाथों पुलिस ने महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है.  अपराधी को भेंजा जेलजब ये गिरफ्तार हुआ तो पुलिस के लिए यह अपराधी केवल एक रेपिस्ट था. लेकिन जब पुलिस ने इस अपराधी से सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस के होश उड़ गए. क्योंकि पुलिस 14 महीने से एक बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी को ढूंढ रही थी. वह पुलिस के साथ बैठकर अपना जुर्म कबूल चुका था. अपराधी ने पुलिस को बताया कि कैसे दिवाली के समय उसने गांव में घर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को सोते हुए उठाया और उसके साथ रेप किया. जब वह चिल्लाई तो उस का चेहरा बिगाड़ कर हत्या कर दी. बरहाल पुलिस ने 14 महीने में ही सही एक ऐसे अपराधी को पकड़कर हवालात में डाल दिया. पुलिस ने आशीष की निशानदेही पर हत्या में यूज किए गए औजार भी बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस ने मुकदमा में 363/ 366/ 302/ 376/ 201/ 506 जैसी कई धाराएं लगा कर उसे जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-

Lakhimpur Violence: चार्जशीट में बेटे का नाम आने के बाद क्या अब इस्तीफा देंगे अजय मिश्रा टेनी? विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग

Lakhimpur Case: चार्जशीट में बेटे का नाम आने के बाद टेनी पर भड़के राकेश टिकैत, सरकार से की यह मांग