PM Modi on Lakhimpur Case: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को एएनआई (ANI) को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) मामले पर अपना जवाब दिया है.
क्या बोले पीएमपीएम मोदी से पूछा गया, "जैसे लखीमपुर खीरी का मामला हुआ था. वो टेनी अभी भी बीजेपी (BJP) के लिए जरूरी व्यक्ति बने हुए हैं. ऐसे कई और मसले हैं जिसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कहना है कि अगर कोई बीजेपी के साथ है तो उसके सब अपराध माफ हो जाते हैं." पीएम मोदी ने इसी प्रश्न के जवाब में कहा, "मैं यही तो कहना चाहता हूं. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जो कमेटी बनाना चाहती थी उसपर राज्य सरकार ने सहमती दी. सुप्रीम कोर्ट जिस जज के नेतृत्व में जांच कराना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमती दी. राज्य सरकार पारदर्शीता के साथ काम कर रही है. तभी तो सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है."
क्या है मामलाबता दें कि लखीमपुर खीरी कांड तीन अक्टूबर को हुआ था. जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी. मरने वालों में चार किसान और एक पत्रकार भी शामिल थे. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को एसआईटी (SIT) ने चार्टशीट में मुख्य आरोपी बनाया है. इस मामले में एसआईटी की ये रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दी गई है. इस मामले में आशीष मिश्रा अब भी जेल में बंद हैं. इस मामले में बीजेपी पर गृह राज्य मंत्री और उनके बेटे को बचाने का बीजेपी पर आरोप लगता रहा है.
ये भी पढ़ें-
Punjab Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दावा- पंजाब में बेहतर प्रदर्शन करेगी बीजेपी
UP Election 2022: पीएम मोदी की सहारनपुर में जनसभा, सीएम योगी की तारीफ में कही ये बात