एक्सप्लोरर

आगरा से चोरी किया बच्चा ग्वलियर से चोर सहित बरामद, आरोपी ने बेटे के लालच में किया था अगवा

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक आरोपी ने बेटे के लालच में एक चार साल के बच्चे को चुरा लिया जिसके बाद उसको लेकर ग्वालियर पहुंच गया. पुलिस ने बच्चे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Agra News: ताजनगरी आगरा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को बेटा ना होने पर उसे लालच आया और वह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से एक 4 वर्षीय बच्चे को चुरा लेकर चला गया. जीआरपी पुलिस को बीते 14 जून को एक महिला के द्वारा सूचना दी गई थी कि उसका बेटा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कहीं गायब हो गया है. उसे काफी तलाशा गया है लेकिन वह नहीं मिला है.

 इस पर जीआरपी आगरा कैंट एक्टिव हुई और बच्चे को खोजने के लिए टीमों का गठन किया गया. इस घटना में जीआरपी आगरा कैंट के साथ आरपीएफ की टीम की भी पूरी भागीदारी रही. दोनों ही टीमों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों से पूछताछ की , सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बच्चे को खोजने के प्रयासों में जुट गए. 

सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला बच्चा
जब लापता बच्चे की तलाश जीआरपी कर रही थी तभी इस घटना से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी फुटेज मिला , जिसमें एक युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. जीआरपी आगरा कैंट और आरपीएफ की टीम ने बच्चे को खोजने के लिए टीमों का गठन किया , जिसमें बच्चे को खोजने के लिए 14 टीमों का गठन किया गया. टीमों के द्वारा लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और मोबाइल फोन में बच्चे का फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ भी की गई. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है और वह ग्वालियर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया. 

जिससे पुलिस की टीम ने तत्काल बिना देरी किए ग्वालियर का रुख किया और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लोगों से पूछताछ की तो युवक की लोकेशन मिल गई जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया वहीं बच्चे को ले जाने वाले युवक और उसकी पत्नी को पुलिस ने ग्वालियर से ही गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में इस युवक के द्वारा बताया गया है कि उसके तीन बेटियां हैं, बेटा ना होने के लालच में बच्चे को ले गया था. आरोपी युवक ने बताया है कि बच्चा लावारिस घूम रहा था तो वह इसे अपने साथ ले गया. साथ ले जाने के बाद बच्चे की इन्होंने वेशभूषा भी बदल दी उसके बाल भी कटवा दिए. 

एसपी रेलवे ने दी जानकारी
पूरे मामले को लेकर एसपी रेलवे अभिषेक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है. एसपी रेलवे अभिषेक वर्मा ने बताया है कि जीआरपी पुलिस को एक महिला के द्वारा सूचना दी गई थी कि उसका बच्चा कहीं गायब हो गया है और वह कहीं नहीं मिल रहा है , इस पर तत्काल बच्चे को खोजने के लिए टीमों का गठन किया गया.

सूचना मिलने के बाद टीमों के द्वारा कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद बच्चे को ग्वालियर से सकुशल बरामद कर लिया गया और बच्चे को साथ ले जाने वाले आरोपी युवक व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, एसपी रेलवे अभिषेक अग्रवाल ने बताया है कि अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे की तरफ से बच्चों को स्पेशल बरामद करने वाली टीम को ₹10000 का नगद पुरस्कार दिया गया है. 

Input By : लक्ष्मीकांत शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Crime News :प्रेमानंद महाराज की 'बिगड़ैल ब्रिगेड' | Sansani
BMC Election: Maharashtra में 'बुर्के वाली प्रधानमंत्री' पर गरमाया माहौल.. | Asaduddin Owaisi
Bengal Politics: फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क.. ममता ने छीनकर लिया बड़ा रिस्क ! | TMC Protest | ED Raid
Janhit: हिंदुत्व की पिच पर विपक्ष...पीएम मोदी को उन्हीं की भाषा में देगा चुनौती? | Romana Isar Khan
Janhit: 2026 में मुमकिन...मुसलमान प्रधानमंत्री बन पाएगा? | Asaduddin Owaisi | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगी खूब 'मस्ती', 'तस्करी' समेत ये फिल्में-सीरीज भी होंगी रिलीज
इस हफ्ते OTT पर होगी 'मस्ती', 'तस्करी' समेत ये फिल्में-सीरीज भी होंगी रिलीज
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
नाम में भिखारी और काम बादशाहों वाला, पठानकोट के राजू भिखारी ने गरीबों को बांटे 500 कंबल, हैरान इंटरनेट
नाम में भिखारी और काम बादशाहों वाला, पठानकोट के राजू भिखारी ने गरीबों को बांटे 500 कंबल, हैरान इंटरनेट
बाइक सर्विस की सही टाइमिंग क्या है? गलती की तो होगा भारी नुकसान
बाइक सर्विस की सही टाइमिंग क्या है? गलती की तो होगा भारी नुकसान
Embed widget