अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला अपने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर किसी दूसरे के ट्वीट्स को इस्तेमाल करने के चलते कई बार निशाने पर आ चुकी हैं। उनका कहना है कि कोई क्या लिखता है, इसे लेकर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है क्योंकि सेलेब्रिटीज के पोस्ट वगैरह को देखने का काम एक टीम के द्वारा की जाती है। उर्वशी को उस वक्त मुसीबत का सामना करना पड़ा जब उन्होंने ऑस्कर विजेता कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' को लेकर एक ट्वीट किया। कथित तौर पर उनके द्वारा किया गया यह पोस्ट न्यूयॉर्क में लेखक जेपी ब्रैमर की कॉपी थी। इसके बाद उन पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के ट्वीट को कॉपी करने का आरोप लगा, जिसमें लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस के अथक प्रयासों का जिक्र था।
उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दीं सफाई
एजेंसी | 23 Jun 2020 08:36 PM (IST)