उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की दिशा में योगी सरकार प्रयासरत है. इसी के अनुरूप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी हैं. आयोग ने आयोजित लिखित परीक्षा के सभी मास्टर सेट की तारीख और शिफ्ट के हिसाब से आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी हैं. 

Continues below advertisement

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के 60 जनपदों में आयोजित की गई थी. प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. अब इन सभी तिथियों और पालियों की 'प्रोविजनल आंसर की' अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं.

तीनों तारीखों की 6 पालियों की आंसर-की जारी

आयोग ने 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली की अलग-अलग उत्तर कुंजियां अपलोड की हैं. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से संबंधित तारीख और पाली की आंसर की देख सकते हैं. आयोग के अनुसार ये 'प्रोविजनल आसंर की' 8 नवंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी.

Continues below advertisement

प्रोविजनल आसंर की जारी होने से अभ्यर्थियों को अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान करने और परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलेगा. आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजियों को निर्धारित अवधि के भीतर देखने की सूचना दी है.

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

परीक्षा के आयोजन के बाद पालीवार प्रोविजनल आंसर सार्वजनिक करना भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने वाला कदम है. योगी सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के निष्पक्ष आयोजन और अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. पीईटी-2026 की उत्तर कुंजियों का निर्धारित समयसीमा में प्रकाशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

आकाश आनंद ने सहारनपुर में बढ़ाया सियासी पारा, BJP-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना