उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 होने जा रही है लेकिन, इस बार यूपीएसएसएससी ने परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत इस बार ये परीक्षा नए पैटर्न से कराने की तैयारी की गई है. पहली बार इस परीक्षा में नैगेटिव मार्किंग को लागू किया जाएगा. इससे पहले इस तरह की व्यवस्था नहीं थी. 

Continues below advertisement

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के लिए कुल 360 अंकों की परीक्षा होगी. जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन और 90 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे. हरेक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित किए गए हैं. अभ्यार्थी अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत देता है तो संबंधित प्रश्न के लिए उसके निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे.  

'BJP के लिए काम कर रहा चुनाव आयोग..', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

Continues below advertisement

पहली बार नए पैटर्न से होगी परीक्षा

इस प्रक्रिया को ही नैगेटिव मार्किंग कहा जाता है. ये पहली बार होगा जब जूनियर एडेड परीक्षा में इस तरह मार्किंग की जाएगी. इससे पहले वर्ष-2021 में जूनियर एडेड स्कूलों में सहायक अध्यापन पद के लिए परीक्षा कराई गई थी लेकिन इस दौरान परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू नहीं थी. 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जूनियर एडेड स्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक पदों के 1800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जिनमें 1500 सहायक अध्यापक के पद और 300 प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती होनी है. इसका विवरण बेसिक शिक्षा विभाग को मिल चुका है. जल्द ही आयोग इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा. 

यूपीएसएसएससी ने किया परीक्षा में बदलाव

बता दें कि इससे पहले जूनियर एडेड स्कूलों में अध्यापक भर्ती की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पास थी. साल 2021 की भर्ती परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने ही कराई थी लेकिन, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद इस भर्ती की जिम्मेदारी आयोग को सौंप दी गई. आयोग पहली बार यह भर्ती कराएगा. जिसमें इस बार माइनस मार्किंग की तैयारी की गई है. 

अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'