एक्सप्लोरर

हर घर नल-जल योजना ने बदली बुंदेलखंड की तस्वीर, योगी सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाया स्वच्छ जल

UP News: हर घर नल जल योजना से यूपी के बुंदेलखंड रीजन की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल गई है. यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गांवों तक स्वच्छ जल पहुंचा है.

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू हुई ‘हर घर नल योजना’ ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है. जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पहुंचा स्वच्छ पेयजल अब न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बना रहा है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सोच में भी बड़ा बदलाव ला रहा है. इसकी पुष्टि अब एक वैज्ञानिक अध्ययन ने भी कर दी है

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय के आग्रह पर यह अध्ययन किया. टीम ने बुंदेलखंड के सातों जनपदों – बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, झांसी, जालौन, महोबा और ललितपुर के 10-10 गांवों में सर्वे कर लोगों की राय जानी. महिलाओं, युवाओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों से बात कर यह जाना गया कि हर घर नल योजना ने उनके जीवन में क्या बदलाव लाया.

स्वास्थ्य में सुधार और शिक्षा में बढ़ी रुचि
रिपोर्ट के मुताबिक, घर-घर जल पहुंचने से जल जनित बीमारियां कम हुईं, खासकर पेट दर्द, दस्त, और पाचन संबंधी समस्याएं. गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं को आराम मिला. इलाज पर होने वाला खर्च कम हुआ, जिससे परिवार की बचत बढ़ी. विद्यालयों में जल सुविधा मिलने से बालिकाओं का नामांकन बढ़ा और ड्रॉपआउट की दर घटी. स्कूलों में टंकी और शौचालय की सुविधाएं बेहतर हुईं, जिससे लड़कियां पहले से अधिक संख्या में स्कूल जाने लगीं.

सामाजिक बदलाव और महिलाओं का सशक्तिकरण
रिपोर्ट के अनुसार, शुद्ध जल की उपलब्धता से सामाजिक भेदभाव कम हुआ. जाति के आधार पर पानी को लेकर होने वाला विवाद अब खत्म हो गया. महिलाएं अब खेती, पशुपालन और छोटे-मोटे रोजगार में खुलकर भाग लेने लगी हैं. इससे न सिर्फ उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ी बल्कि समाज में उनका सम्मान और सुरक्षा भी बढ़ा है.

रोजगार के नए अवसर
गांवों में जल सुविधा बढ़ने से पलायन में कमी आई है. युवा अब अपने गांव में ही मुर्गी पालन, मछली पालन, डेयरी, दुकानदारी जैसे काम करने लगे हैं. मनरेगा में भी युवाओं की भागीदारी बढ़ी है. जल की उपलब्धता से पशुपालन आसान हुआ और कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई.

विश्वविद्यालय की सलाहें
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सुझाव दिया है कि जल के सदुपयोग और संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया जाए. जल सहेलियों को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से गांव-गांव में जल संरक्षण की जानकारी दी जाए. पंचायत सदस्य, स्कूल चौकीदार और सामाजिक संगठनों को भी जल बचाने की मुहिम से जोड़ा जाए.

पृष्ठभूमि: क्या है जल जीवन मिशन?
जल जीवन मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को की थी. इसका उद्देश्य है कि हर घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाए. उत्तर प्रदेश में इस मिशन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजी से लागू किया. विशेष तौर पर पानी की कमी से जूझते बुंदेलखंड में यह योजना वरदान बनकर आई. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस योजना को गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं.

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की रिपोर्ट से साफ है कि ‘हर घर जल’ योजना ने गांवों में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है. अब जरूरत है कि इस बदलाव को स्थायी बनाए रखने के लिए लोग जल संरक्षण को अपनी आदत बनाएं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड खनन विभाग ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिला 1100 करोड़ का राजस्व

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
Pune Mayor: निर्विरोध चुनी गईं BJP की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, जानें क्या है राजनीतिक इतिहास
निर्विरोध चुनी गईं बीजेपी की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, जानें क्या है राजनीतिक इतिहास
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक

वीडियोज

FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live
Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
Pune Mayor: निर्विरोध चुनी गईं BJP की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, जानें क्या है राजनीतिक इतिहास
निर्विरोध चुनी गईं बीजेपी की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, जानें क्या है राजनीतिक इतिहास
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
OTT Release This Week: फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज हो रही कोहरा 2' से 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' तक
फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का मेला, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में-सीरीज
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
Pariksha Pe Charcha 2026: मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
Embed widget