उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया हैं और ठंड बढ़ गई हैं. कल दिनभर बादल छाए रहे और कई जगहों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई. रातभर बारिश का सिलसिला जारी रहा. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के दोनों संभागों में आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. 

Continues below advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज 30 अक्टूबर शुक्रवार को भी बारिश का प्रभाव जारी रहेगा. इस दौरान पश्चिमी यूपी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती हैं वहीं 40-50 किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पूर्वांचल के ज़्यादातर हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किमी की रफ़्तार से आंधी आने का भी चेतावनी है. 

यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में आज बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में मेघ गर्जन के साथ लगभग सभी जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी. वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बारांबकी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और अंबेकरनगर में भी तेज हवाओं के साथ उनके स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 

Continues below advertisement

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद और रामपुर में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाज़ीपुर, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुरस पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कन्नौज, अलीगढ़, बुलंदशहर, सँभल, रामपुर, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और हापुड़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ 31 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि 1 नवंबर से बारिश की रफ़्तार धीमी होने लगेगी. इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वांचल एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. 4 नवंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.  

लगातार हो रही बारिश की वजह से यूपी में अचानक तापमान में तेजी से बदलाव आया है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना हैं. इसके बाद धीरे-धीरे इसमें इतनी ही बढ़ोतरी होगी. 

रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार