उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम एकदम बदल गया हैं, शुक्रवार देर शाम से ही नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई हैं. मौसम विभाग ने आज शनिवार 4 अप्रैल को भी पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी है. कई जगहों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट हैं. सुबह से ही प्रदेश में घने काले बादल छाए हुए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आंधी-पानी का अलर्ट है. राजधानी लखनऊ में सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं. जिसकी वजह से आज मौसम सुहाना रहेगा. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज में भी सुबह से ही घने बादलों का डेरा जमा हुआ हैं. इन जिलों में आज दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी.
यूपी में आंधी-बारिश और ओले गिरने की ऑरेंज अलर्ट
यूपी में आज राजधानी लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी और श्रावस्ती में मेघ गर्जन के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी है. इन जिलों में 40-60 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.
इसके अलावा आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, कन्नौज, बदायूं, बरेली, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर और प्रयागराज में भी आज मेघ गर्जन के साथ बूंदाबादी होने का यलो अलर्ट दिया गया है.
बारिश की वजह से गिरा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक़ बारिश की वजह से प्रदेश के तापमान में भी तेजी से कमी आई हैं. सुबह से ठंडी हवाए चल रही हैं. बारिश की वजह से अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. इसके बाद क्रमिक 4-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती हैं. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.
बिन मौसम की इस बारिश ने किसानों की खड़ी फसल को काफी नुक़सान पहुंचाया है. अप्रैल महीने में खेतों में गेंहू और दूसरी फसलों की कटाई होती हैं लेकिन अचानक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों का काफी नुक़सान पहुंचा है. वहीं मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह से चित्रकूट, वाराणसी समेत अलग-अलग जगहों पर दो किशोर और एक महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई है.
