उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले SIR के बाद मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. इसमें पीलीभीत जिले में एक ही एपिक कार्ड पर 13 हजार से ज्यादा वोटर दर्ज होने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो गए थे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इसे क्रिमिनल एक्ट बताया और कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Continues below advertisement

सीईओ ने बताया कि इस मामले में डेटा ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है. जिन SDM के कार्यकाल में ये सब उनको जिम्मेदार मानते हुए FIR करवाई गई है. पूरे जिले की विधानसभाओं को चेक किया जा रहा है. इसके अलावा इस पॉइंट पर सभी जिलों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गयी है.  उन्होंने बताया कि आज शाम सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक है और अगर भविष्य ऐसी गलतियां हुईं तो जिम्मेदारी तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?

Continues below advertisement

31 मई से 29 अगस्त के बीच वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी 

सीईओ नवदीप रिणवा ने बयाया कि ने यह जानबूझकर किया गया आपराधिक कृत्य था. वोटर्स रजिस्ट्रेशन सेंटर के कंप्यूटर सहायक ने बिना फिजिकल फॉर्म-8 प्राप्त किए सिस्टम में एंट्री कर दी.यह आपराधिक ट्रस्ट ब्रीच था. दो ईआरओ ने गलत फॉर्म अप्रूव किए. यह सब 31 मई से 29 अगस्त की अवधि में हुआ और ये SIR के बाद हुआ क्योंकि SIR 10 अप्रैल को पूरा हो गया था. 

'राम ने यादव को मारा' पर होगा एक्शन 

MLC वोटर लिस्ट में 'राम ने यादव को मारा',' मूर्ख चंद यादव' जैसे नामों के सवाल पर नवदीप रिणवा ने कहा कि  ये एमएलसी की वोटर लिस्ट में आये ईआरओ और एईआरओ से पूछा है कि इस तरह की त्रुटि कैसे आयी. जवाब आने पर निर्णय लेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी 10 अप्रैल के बाद लगातार शिकायत भेज रही है. सभी शिकायत ड्यूप्लिकेसी के बिंदु पर हैं, वो लापरवाही है लेकिन अब नहीं होगी.एस आई आर में दो फेस थे उस समय हमारी ड्यूप्लिकेसी की समस्या दूर थी और 6 जनवरी के बाद जो एंट्री हुई वो ड्यूप्लिकेसी आयी है. अभी 100 विधानसभाओं की लिस्ट दी है बाकी की देंगे. सीईओ ने बताया कि ड्यूप्लिकेसी रोकने का सिस्टम बनाया है. अब फार्म को ही पकड़ ले रहे है. 12 नवम्बर और 4 जनवरी को देखेंगे.

बता दें कि मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए कैम्प लगाये गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी खुद कैम्प पर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.  उन्होंने बताया कि 6 नाम ऐड करने के लिए 7 करेक्शन के लिए और 8 नाम डिलीट करने के लिए तीनो फार्म यहां रखे हैं और कोई भी व्यक्ति कभी भी भर सकता है. कैम्प में तीनों फार्म मौजूद हैं. ड्यूप्लिकेसी की समस्या को दूर कर रहे हम 12 नवम्बर को जब ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होगी बहुत हद तक समस्या दूर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण