उत्तर प्रदेश को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से उभारने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग ने 31 मार्च 2026 तक की स्वीकृत परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है. इसके तहत राज्य के 33 पर्यटन और धार्मिक विकास कार्यों पर लगभग 79.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

Continues below advertisement

'आस्था के साथ विकास' है प्राथमिकता

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ‘आस्था के साथ विकास’ है. इसी उद्देश्य से ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. सरकार का मुख्य लक्ष्य पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर 'टेंपल इकोनॉमी' (Temple Economy) को मजबूत करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ सके.

Continues below advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि इन 33 परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि जारी कर दी गई है. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है और सभी कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. लगभग सभी परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए निविदा (Tender) प्रक्रिया जारी है.

वाराणसी: पुलिस वैन में बंद होते ही भड़कीं पल्लवी पटेल, बोलीं- 'गेट खोलिए, मुझे पैनिक अटैक...'

कहां कितनी परियोजनाओं पर होगा काम?

आधुनिक सुविधाओं से जुड़ने वाले इन आस्था स्थलों में कई प्रमुख जिले शामिल हैं. इन परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:

क्र. सं.जिलापरियोजनाओं की संख्यामुख्य स्थल / कार्य
1मिर्जापुर07विभिन्न आस्था स्थलों का विकास
2बांदा06धार्मिक पर्यटन विकास
3चित्रकूट06आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
4भदोही05पर्यटन विकास परियोजनाएं
5महोबा03विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण
6सोनभद्र02धार्मिक पर्यटन संवर्धन
7हमीरपुर02बुनियादी सुविधाओं का निर्माण
8लखनऊ01मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा का विकास (11.99 करोड़ रुपये)
9सीतापुर01नैमिषारण्य धाम में बेदारण्यम की स्थापना (1.49 करोड़ रुपये)
कुलविभिन्न जिले33 परियोजनाएंकुल लागत: 79.18 करोड़ रुपये (लगभग)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव के तीखे बोल, कहा- 'जब भगवान FIR दर्ज करेंगे तब...'