एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर टास्क के बहाने लिंक भेजते थे जिससे लोग टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ते थे. वहां पर फर्जी डमी वॉलेट बनाकर रिवॉर्ड दिखाए जाते थे.

UP News: सोशल मीडिया पर फर्जी टास्क और रिवॉर्ड के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्यों को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अब तक देशभर के सैकड़ो लोगों से करोड़ों की ठगी की थी.

इस मामले में अमेठी निवासी आशीष विक्रम सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी कि उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला जिससे जुड़े टेलीग्राम ग्रुप में टास्क देकर पैसे दुगुना करने का झांसा दिया गया. शुरुआत में 10 हजार रुपये देने पर उन्हें छोटा रिवॉर्ड मिला लेकिन धीरे-धीरे लालच में आकर उन्होंने 13 लाख रुपये तक इस ठगी में गंवा दिए.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 
शिवांश मिश्रा (22)- निवासी शहडोल, एमपी  मास्टरमाइंड
रवि सिंह (23)- निवासी शहडोल, एमपी  मास्टरमाइंड का साथी
उमाशंकर तिवारी (43)- निवासी भोपाल फर्जी बैंक खाते खुलवाने में सहयोगी

गिरफ्तारी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित कुंजन नगर इलाके से की गई. इनके पास से 3 मोबाइल, 16 डेबिट कार्ड, 15 चेक बुक, 9 पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ID कार्ड और 359 साइबर ठगी से जुड़ी व्हाट्सऐप चैटिंग के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए.

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर टास्क के बहाने लिंक भेजते थे जिससे लोग टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ते थे. वहां पर फर्जी डमी वॉलेट बनाकर रिवॉर्ड दिखाए जाते थे. धीरे-धीरे टास्क के नाम पर पीड़ितों से लाखों रुपये मंगाए जाते थे और जब वह पैसे निकालने की कोशिश करते थे तो अलग-अलग चार्ज और सिक्योरिटी के नाम पर और पैसे मांगे जाते थे.

फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे

पूछताछ में शिवांश ने बताया कि वह और रवि बचपन के दोस्त हैं और भोपाल की एक यूनिवर्सिटी से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने एक कॉल सेंटर में काम के दौरान जुबेर, सैफ और अनिल नायक से मिलकर यह नेटवर्क खड़ा किया. ये लोग लोगों की आईडी लेकर फर्जी बैंक खाते खुलवाते और उसका पूरा किट अनिल और अमित नायक को सौंप देते जिससे इन खातों में आने वाले पैसे को निकालकर कमीशन में बांट लिया जाता था.

पिछले एक साल में करीब 200 बैंक खातों से की साइबर ठगी

उमाशंकर तिवारी ने भी बताया कि वह शिवांश का मामा है और उसके कहने पर ही वह खातों की व्यवस्था करता था. अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इस गैंग ने पिछले एक साल में करीब 200 बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया है. STF ने इनके कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर अमेठी लाया जा रहा है जहां उनके खिलाफ साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget