एक्सप्लोरर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार का इनामी अपराधी तैयब गिरफ्तार, पशु तस्करी का चलाता था गिरोह

UP News: एसटीएफ को बीते कुछ समय से यह जानकारी मिल रही थी कि फरार इनामी अपराधी फिर से सक्रिय हो रहे हैं. इसी के तहत एसटीएफ की फील्ड यूनिट प्रयागराज को अलर्ट किया गया था.

Deoria News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने देवरिया जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50,000 रुपए के इनामी अपराधी तैयब को गिरफ्तार किया है. आरोपी तैयब लंबे समय से फरार चल रहा था और गौकशी व पशु तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त था. उसकी गिरफ्तारी देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पटनवा पुल के पास बीती रात लगभग 10:36 बजे हुई. 

एसटीएफ के मुताबिक तैयब पुत्र नियाज आज़मगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनई गुलीगढ़ का रहने वाला है. उस पर थाना कोतवाली देवरिया में वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमा संख्या 887/2020 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उस पर राज्य सरकार द्वारा 50,000 का इनाम घोषित किया गया था. 

एसटीएफ को बीते कुछ समय से यह जानकारी मिल रही थी कि फरार इनामी अपराधी फिर से सक्रिय हो रहे हैं. इसी के तहत एसटीएफ की फील्ड यूनिट प्रयागराज को अलर्ट किया गया था. पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में गठित टीम देवरिया में गश्त कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि तैयब पटनवा पुल के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है. टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गौकशी और पशु तस्करी में लिप्त है तैयब

पूछताछ में तैयब ने कबूला कि वह एक संगठित गिरोह का सरगना है जो गौकशी और पशु तस्करी में लिप्त है. 2024 में आज़मगढ़ के जीयनपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में वह जेल गया था. जेल से रिहा होने के बाद वह कुछ समय तक छिपता रहा और फिर मुंबई चला गया. हाल ही में वह किसी परिचित से मिलने वापस लौटा था तभी उसकी गिरफ्तारी हुई.

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना रामपुर कारखाना ले जाकर औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दाखिल किया गया. अब आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी. 

अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गैंगेस्टर एक्ट के तहत ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है जो संगठित अपराध में लिप्त हैं और समाज में भय का माहौल बनाते हैं. पशु तस्करी और गौकशी जैसे मामलों में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं.  तैयब की गिरफ्तारी इसी रणनीति का हिस्सा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में उड़ रही खिल्ली
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज, PAK में उड़ रही खिल्ली
IND vs NZ: ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं, 237 का स्ट्राइक रेट, 4 छक्के और 11 चौके; मचा दी तबाही
ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं, 237 का स्ट्राइक रेट, 4 छक्के और 11 चौके; मचा दी तबाही

वीडियोज

Palash Muchhal in TROUBLE: Smriti Mandhana के बाद अब किसे 'धोखा' दिया ? | ABPLIVE
Bollywood News: जब तिलक बन गया सिंदूर, वीर और ओर्री की केमिस्ट्री ने जीता दिल
3I ATLAS को बनाया गाड़ी और aliens ने मारी सौरमंडल की गेड़ी? | ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: Seher के भगने से घर में छाया अँधेरा, दादा जान की जिंदगी खतरे में (23.01.2026)
SHOCKING! 5 साल का बच्चा हिरासत में! बवाल मच गया! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में उड़ रही खिल्ली
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज, PAK में उड़ रही खिल्ली
IND vs NZ: ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं, 237 का स्ट्राइक रेट, 4 छक्के और 11 चौके; मचा दी तबाही
ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं, 237 का स्ट्राइक रेट, 4 छक्के और 11 चौके; मचा दी तबाही
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर नेता को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर नेता को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज
ऐसे योगा कैसे होगा? योगा मैट ने ही किया इतना परेशान कि बदल गया पूरा प्लान, देखें वायरल वीडियो
ऐसे योगा कैसे होगा? योगा मैट ने ही किया इतना परेशान कि बदल गया पूरा प्लान, देखें वायरल वीडियो
Embed widget