उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है. भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव के लिए 9 और समाजवादी पार्टी से चार पर्चे खरीदे हैं. दावा किया जा रहा है कि बीजेपी 9 और सपा 3 कैंडिडेट उतार सकती है. 

Continues below advertisement

सपा ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी का नामांकन कर दिया है. अब सपा के तीसरे कैंडिडेट का इंतजार सबको है.

कल अखिलेश करेंगे ऐलान?

इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन कल विधान भवन में सुबह 11 बजे होगा.

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि प्रस्तावक के तौर पर आज 10 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं और उन्होंने भी प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं. रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उम्मीदवार के नाम का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा.

लखनऊ में बाढ़, बारिश के बाद उफान पर गोमती; 10 हजार से ज्यादा परिवार फंसे

सपा की ओर से आलोक रंजन, सलीम शेरवानी के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि वह राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं. 

शेरवानी ने खुद ये दावा किया था कि उनका नाम चर्चा में चल रहा है.