एक्सप्लोरर

Exclusive: INDIA की सरकार बनी तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री? दिग्विजय सिंह ने बताई मन की बात

INDIA का दावा है कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो उनके अलायंस की सरकार बनेगी. अब पीएम फेस कौन होगा? इस पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

भूपेश बघेल के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी राहुल राग छेड़ा है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर चुनने के भूपेश बघेल के बयान का समर्थन किया है. दिग्विजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से की गई एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने, यह हमारे मन की भावना है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि भूपेश बघेल ने जो बातें कही हैं वही आंतरिक भावना मेरी भी है. राहुल गांधी को लेकर हमारे मन में जो भावनाएं हैं, उसे व्यक्त करने का हमें पूरा अधिकार है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव को लेकर जितनी मेहनत की है, उतना इस देश में किसी दूसरे नेता ने नहीं की है. वह लगातार गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। नफरत खत्म करने के लिए कोशिश कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी पीएम मैटेरियल है.

हालांकि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के कांग्रेस नेताओं की दलील पर विपक्ष नेताओं द्वारा चुप्पी साधे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपना लीडर राहुल गांधी को माना है. हम कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी का नाम आगे कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार बनने की स्थिति में प्रधानमंत्री कौन होगा, इस बारे में एलाइंस के नेता ही अंतिम तौर पर फैसला लेंगे। इस बारे में निर्णय सरकार बनने पर ही होगा. 

सिंह ने कहा   यह अलग बात है कि राहुल गांधी स्वाभाविक तौर पर हमारी तरफ से प्रधानमंत्री के दावेदार हैं और हमारे मन की भावना भी यही है कि वह देश के प्रधानमंत्री बने.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री बनेंगे तो कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की पांच प्रमुख गारंटियों को पूरा करने का काम प्रमुखता से करेंगे. इन पांच गारंटीयों को 25 प्वाइंट के जरिए पूरा किया जाएगा. गरीबों को पांच के बदले 10 किलो मुफ्त राशन दिए जाने का मुद्दा भी असर कर रहा है.

दिग्विजय सिंह ने दावे से कहा कि लोग भले ही कुछ सोचें, लेकिन आप लोग देखिएगा कि हम सब कैसे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे. दिग्विजय सिंह का दावा है इस बार परिवर्तन और बदलाव की बयान बह रही है. जो विपक्षी पहले कहते थे की क्लीन स्वीप हो रहा है वह भी अब अच्छी फाइट होने की बात कह रहे हैं 

उन्होंने कहा कि हम इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पहले मीडिया हमसे बात नहीं करता था, लेकिन अब आप लोग हमें भी वक्त दे रहे हैं दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मोदी मैजिक नहीं बल्कि झूठ है.

ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं, बल्कि हम लोग लगातार सवाल उठाते रहे हैं लेकिन चौथे चरण से आयोग ने जो बदलाव किए हैं उससे निष्पक्षता और पारदर्शिता होने की उम्मीद बढ़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव के सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने से भड़का विपक्ष, अजय राय बोले- जितनी निंदा की जाए कम
अपर्णा यादव के सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने से भड़का विपक्ष, अजय राय बोले- जितनी निंदा की जाए कम
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली...महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली...महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
नोएडा: मॉडिफाइड साइलेंसर वाले हो जाएं सावधान! अब रजिस्ट्रेशन निरस्त करेगा परिवहन विभाग
नोएडा: मॉडिफाइड साइलेंसर वाले हो जाएं सावधान! अब रजिस्ट्रेशन निरस्त करेगा परिवहन विभाग
अखिलेश के 'यादव प्रेम' पर भड़के वसीम राईन, कहा- मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा अब उखाड़...
अखिलेश के 'यादव प्रेम' पर भड़के वसीम राईन, कहा- मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा अब उखाड़...

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल ने भारतीयों को दिया तगड़ा झटका, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, अब इतने रुपए से ज्यादा पर भरना पड़ेगा टैक्स
नेपाल ने भारतीयों को दिया तगड़ा झटका, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, अब इतने रुपए से ज्यादा पर भरना पड़ेगा टैक्स
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली...महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली...महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
'ईरान के साथ युद्ध में हम जीत रहे हैं...' इस्लामाबाद पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, किसे कहा गद्दार
'ईरान के साथ युद्ध में हम जीत रहे हैं...' इस्लामाबाद पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, किसे कहा गद्दार
Tilak Varma Century: सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
Iran-Russia War: जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
SBI ग्राहक सावधान! ये खतरनाक मैसेज मिनटों में खाली कर देगा अकाउंट, ऐसे बचें इस ऑनलाइन स्कैम से
SBI ग्राहक सावधान! ये खतरनाक मैसेज मिनटों में खाली कर देगा अकाउंट, ऐसे बचें इस ऑनलाइन स्कैम से
Jammu-Kashmir Pahalgam Baisaran Valley Tourism : क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट, जानें पहलगाम हमले के एक साल बाद कैसे हैं हालात?
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट, जानें पहलगाम हमले के एक साल बाद कैसे हैं हालात?
Embed widget