एक्सप्लोरर

UP Police Bharti: पुलिस महकमे में एक लाख पद खाली, 25 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती

UP Police Bharti: डीजीपी मुख्यालय ने सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. खेल व मृतक आश्रित कोटे के लगभग 5 हज़ार पदों पर भर्ती अभी नहीं की जाएगी.

UP Police Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे (UP Police) में करीब एक लाख पद खाली पड़े हैं. इसमें 30 हज़ार पद सिपाहियों के हैं. इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है. डीजीपी (DGP) मुख्यालय ने 25 हज़ार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. जो पद खाली हैं, उसमें से करीब 5 हज़ार खेल व मृतक आश्रित कोटे के हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही सिपाहियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है. हालांकि, खेल व मृतक आश्रित कोटे के लगभग 5 हज़ार पदों पर भर्ती अभी नहीं की जाएगी. मुख्यालय से जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें सामान्य सिपाहियों की ही भर्ती होगी. यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल और पीएसी को जवान उपलब्ध कराने के लिए यह भर्ती की जा रही है. 

18 हज़ार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है

उधर, भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जनवरी से पहले शुरू नहीं हो पाएगी. मौजूदा समय में 18 हज़ार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है जो अगले साल पूरा होगा. इसके अलावा अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है. यही वजह है कि चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की संभावना काफी कम है.

खेल कोटे से भर्ती के लिए नियमावली बनाने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पुलिस महकमे में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती के लिए नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं. अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस महकमे में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती को प्रोत्साहन देने के लिए गृह विभाग तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक करेंगे मुख्यमंत्री का फैसला

क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे शिवपाल यादव? प्रसपा अध्यक्ष ने खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Mahadangal: हिंदू राष्ट्र Vs हरा प्लान, महाराष्ट्र में छिड़ा महायुद्ध! |Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: ओवैसी का 'हरा प्लान', भगवा से घमासान? | Nitish Rane Vs Asaduddin Owaisi | Sahar
Mahadangal: Owaisi का हरा प्लान क्या? AJay Alok का चौंकाने वाला खुलासा! | Nitish Rane | Sahar
Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh
अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget