एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस ने सपा को दिया झटका! अजय राय के ऐलान से बढ़ी यूपी में सियासी हलचल

UP News: यूपी में पंचायत चुनाव इंडिया गठबंधन टूटता नजर आ रहा है. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है.

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में पंचायत चुनाव होने की संभावना है. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हो रहे पंचायत चुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल की तौर पर भी देखा जा रहा है. पंचायत की चुनाव की तारीखों के ऐलान में भले ही अभी काफी वक्त क्यों न बाकी हो लेकिन राजनीतिक पार्टियां सियासी बिसात बिछाने में जुट गई है.

लोकसभा चुनाव 2024 समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी ने यूपी में पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस पर बड़ा बयान दिया है. अजय राय ने कहा कि, पंचायत चुनाव हम अकेले लड़ेंगे. जनता का भारी प्यार और समर्थन मिल रहा है, हम भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. 

उधर, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियों ने अलग से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने कहा है कि ‘हमारी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी. अकेले अपने दम पर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी. आगामी पंचायत चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी. जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में यह फैसला निर्णायक भूमिका निभाएगी.’

ओपी राजभर ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
वहीं इनके अलावा योगी सरकार मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अकेले पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ओपी राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव छोटे-छोटे चुनाव होते हैं, जो कार्यकर्ता विधायक या सांसद का चुनाव नहीं लड़ सकते, वे इन चुनावों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत कर सकते हैं. ओपी राजभर ने कहा कि जो कार्यकर्ता 5 से 10 साल मेहनत करता है, उसे चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए. हम भी चाहते हैं कि हमारे छोटे-छोटे नेता आगे आएं और राजनीति में स्थापित हों.

इधर, बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने भी उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव अकेले के दम पर लड़ने का ऐलान किया है.  केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की मुखिया अनुप्रिया पटेल ने साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव पर गठबंधन से कोई बातचीत नहीं हुई है. लेकिन हमारी पार्टी अपने स्तर से इस चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढे़ं: यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किल? सहयोगियों ने खड़े किए हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, देखें Video
वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, Video
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन! कहा- '22 विधायक CM फडणवीस के...'
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन, 22 विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA 1st T20I: 'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट
'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, देखें Video
वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, Video
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन! कहा- '22 विधायक CM फडणवीस के...'
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन, 22 विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA 1st T20I: 'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट
'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट
वायरल हुआ 'रहमान डकैत' का FA9LA , इसके आगे 'अबरार' का स्वैग रह गया फीका?
वायरल हुआ 'रहमान डकैत' का FA9LA , इसके आगे 'अबरार' का स्वैग रह गया फीका?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
Jaggery Side Effects: सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget