एक्सप्लोरर

मुर्शिदाबाद हिंसा पर राजा भैया आग बबूला, कहा- बिल तो बस बहाना, मकसद ‘काफ़िरों’ को मिटाना

उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पश्चिम बंगाल हिंसा पर टिप्पणी की है.

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी स्थित प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है. राजा भैया ने कहा है कि आखिर उन लोगों का दोष क्या था? क्या वह मस्जिद के सामने डीजे बजा रहे थे.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर राजा भैया ने लिखा- कह रहीम कैसे निभै, केर बेर को संग… ये सर्वविदित है कि बिल संसद में पास होने के बाद धरा का कानून बन जाता है.आज वक़्फ़ के समर्थन और विरोध में देश के सारे राजनैतिक दल और विचारधाराएं दो धड़े में बटी हुई हैं,  पक्ष हो या विपक्ष इतना तो सभी मानेंगे कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिन पिता पुत्र कि निर्मम हत्या की गयी, जिनके घर, दुकानें जलायी गयीं, लूटी गयीं, इतना ही नहीं जिन असंख्य हिन्दुओं को औरतों, बच्चों की जान और अस्मिता बचाने के लिए अपना घर, गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा उनका वक़्फ़ संशोधन बिल से कोई लेना देना नहीं है, बिल के पास होने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, उनको तो ये भी पता नहीं होगा कि ये वक़्फ़ क्या बला है. 

'हत्या, लूटपाट और बर्बरता ‘काफ़िरों’ के साथ'
राजा भैया ने लिखा- आख़िर उनका दोष क्या था? मस्जिद के सामने ‘डीजे’ भी तो नहीं बजा रहे थे! वक्फ़ एक्ट का बहाना लेकर ‘अल्पसंख्यकों’ ने अकारण बिना उकसाये जो सुनियोजित हिंसक हमला किया है, आये दिन ऐसे हमले झेलना अब हिन्दुओं की नियति बन चुकी है. आख़िर हिन्दू कब तक और कहां तक भागेगा? बांग्लादेश से तो ये सोचकर भागे थे कि भारत में सुरक्षित रहेंगे, अब यहां से भागकर कहां जायेंगे? 

बजरंग बली का जन्म कर्नाटक में हुआ, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में होती है पूजा- सीएम योगी आदित्यनाथ

उन्होंने लिखा कि संसद से लेकर सड़कों तक आये दिन संविधान लहराने वालों को भी याद रखना चाहिए कि संविधान शिल्पी बाबा साहब के संविधान में वक़्फ़ नाम का शब्द कभी था ही नहीं, न ही उनकी परिकल्पना में इसका कोई औचित्य था. हत्या, लूटपाट और बर्बरता ‘काफ़िरों’ के साथ हो रही है, मारने के पहले किसी की जाति नहीं पूछी जा रही है. सबसे बड़ी विडंबना तो ये है कि पिछड़ों और दलितों के तथाकथित स्वयंभू नेताओं की इसपर मुंह खोलने की हिम्मत तक नहीं है.  बिल तो बस बहाना है, मक़्सद ‘काफ़िरों’ को मिटाना है. धर्मो रक्षति रक्षितः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये हसीना, एक्टर के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
सनी देओल के प्यार में दीवानी थी ये हसीना, शादी की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल

वीडियोज

Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE
लूथरा ब्रदर्स की डिपोर्टेशन क्यों... एक्सट्रैडिशन क्यों नहीं? फर्क क्या है? |ABPLIVE
IPO Alert: ICICI Prudential AMC Ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: Kapil Sharma की 'Dhurandhar' Comedy, Entertain होना है तो देख डालो
Luthra Brothers Detained: लूथरा ब्रदर्स और 42 फर्जी कंपनियों का क्या निकला कनेक्शन! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये हसीना, एक्टर के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
सनी देओल के प्यार में दीवानी थी ये हसीना, शादी की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर
बोल दे-बोल दे... हाथ जोड़कर पैसे मांग रही थीं क्यूट बच्चियां, प्यारा वीडियो देख खिलखिला उठे यूजर्स
बोल दे-बोल दे... हाथ जोड़कर पैसे मांग रही थीं क्यूट बच्चियां, प्यारा वीडियो देख खिलखिला उठे यूजर्स
Nursery Admission 2026-27: दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन, स्कूलों की अभिभावकों से नजदीकी स्कूल चुनने की अपील
दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन, स्कूलों की अभिभावकों से नजदीकी स्कूल चुनने की अपील
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
Embed widget