एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: 'करवा चौथ पर मुस्लिम युवकों से मेहंदी लगवाना गलत', बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने लगाया लव जिहाद का आरोप

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने करवा चौथ पर मुस्लिम युवकों द्वारा मेहंदी लगवाने का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि वो इसकी आड़ में लव जिहाद करते हैं.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffaranagar) में करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) के त्योहार पर मुस्लिम युवकों द्वारा मेहंदी लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया है. हिन्दू संगठनों ने पहले तो मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू महिलाओं को मेंहदी लगाने का विरोध किया और इसके बाद नगर में 13 जगहों पर मेहंदी सेंटर लगाए ताकि हिन्दू महिलाएं को हिन्दुओं से ही मेहंदी लग सके. तो वहीं अब बीजेपी विधायक (BJP MLA) विक्रम सैनी (Vikram Saini) ने भी इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक मेहंदी की आड़ में लव जिहाद करते हैं. 

बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कही ये बात

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी ने हिन्दू संगठनों को समर्थन करते हुए करवा चौथ पर मुस्लिम युवकों से मेहंदी लगवाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले तो हिन्दू महिलाओं को घर पर ही मेहंदी लगानी चाहिए क्योंकि घरों में बहुत सी बेटियां है जो मेहंदी लगाना जानती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुस्लिम युवकों से मेहंदी लगवाना गलत है क्योंकि उनका इरादा कुछ और होता है. उनका इरादा लव जिहाद को होता है. मेहंदी की आड़ में ये लोग लव जिहाद चलाते हैं ऐसे कई मामले सामने आए हैं. महिलाओं को इन लोगों के पास जाने की जरुरत नहीं है. मैं इसके खिलाफ हूं. 

मुस्लिम युवकों को दी ये चेतावनी

इससे पहले मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने लठ पूजन कर मुस्लिम युवकों को चेतावनी दी थी अगर वो बाजार में कहीं भी मेहंदी लगाते दिखे तो वो उन्हें सबक सिखाएंगे. इस पर विक्रम सैनी ने कहा कि गुस्से में सबकुछ हो जाता है. अगर हमारी बहन बेटियों के साथ कोई बदतमीजी करेगा तो लठ भी चलेंगे. बीजेपी विधायक ने कहा कि ये लोग हिन्दुओं के त्योहार खुशी नहीं मनाते हैं कुछ लोग अच्छे भी होते हैं. अगर आप हमारी होली पर गुलाल लगवाएं, दीपावली पर 11 दीपक जलाए तो हम भी उनकी ईद का सम्मान करेंगे. 

आपको बता दें कि हिन्दू संगठनों ने मुस्लिम युवकों को चेतावनी दी है कि अगर वो करवा चौथ पर बाजार में मेहंदी लगाते दिखाई दिए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: मुलायम परिवार का संदेश! एक ही रास्ते पर शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget