एक्सप्लोरर

Etah News: कुत्ते के मालिकाना हक की लड़ाई पुलिस थाने में पहुंची, ऐसे हुआ असली मालिक का फैसला

Etah News: यूपी के एटा में एक पालतू कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए, ये मामला जब किसी तरीके से सुलझ नहीं सका तो पुलिस थाने पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने इसका निपटारा किया.

Etah News: कुत्ता दुनिया का सबसे बफादार जानवर कहा जाता है. कहते है एक कुत्ता अपने मालिक को कभी धोखा नहीं दे सकता. यूपी के एटा में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक पालतू कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. ये मामला एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक पालतू कुत्ता जौली के मालिकाना हक की लड़ाई घर, परिवार, पंचायत में जाकर भी नहीं बन पाई, जिसके बाद ये मामला थाना अलीगंज तक जा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बड़े दिलचस्प तरीके से इसका फैसला किया. 
 
कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर भिड़े दो पक्ष
हुआ ये कि फर्रुखाबाद जनपद के पुरौरी गांव के रहने बाले उमेश सक्सेना ने अलीगंज कोतवाली पर लिखित में शिकायत की कि उनका कुत्ता करीब आठ महीने पहले घर से भाग गया, जिसके बाद वो अलीगंज क्षेत्र के फरसोली गाँव के प्रधान के यहां आ गया है. इस शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष धर्मपाल सिंह यादव को उनके कुत्ते जौली के साथ थाने में बुलाया. इस कुत्ते पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा ठोंक रहे थे. पुलिस ने भी तमाम तरह से कोशिश की लेकिन कुत्ता जॉली भी बार-बार धर्मपाल यादव के पास ही जा रहा था. वहीं दूसरी तरफ उमेश सक्सेना ये मानने को तैयार नहीं थे और उस पर अपना हक जता रहे थे. 
 
पुलिस थाने तक पहुंचा पूरा मामला
इस बात को लेकर थाना अलीगंज में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक बहस चलती रही लेकिन दोनों में से कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं था. धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि जॉली उनका कुत्ता है जिसे वो पिछले आठ सालों से पाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो ये कुत्ता हाथरस से लाए थे. वहीं दूसरी तरफ उमेश सक्सेना ने भी कहा कि वो उनका कुत्ता है, जो 8 महीने पहले घर से गायब हो गया था. तभी से वो इसकी तलाश कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि ये फरसोली के प्रधान धर्मपाल सिं के घर है. 
 
ऐसे हुआ असली मालिक का फैसला
पुलिस थाने में घंटों चली बातचीत का जब कोई नतीजा नहीं निकल पाया तो पक्षों के लोगों ने तय किया कि थाना परिसर में बने मंदिर पर जो ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ लेगा वो ही कुत्ते को अपने साथ लेकर जाएगा. उमेश सक्सेना ने कहा कि अगर धर्मपाल कसम खा लेंगे तो वो बिना किसी शिकायत और कानूनी कार्रवाई के कुत्ते को उन्हें सौंप देंगे. जिसके बाद धर्मपाल सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में कसम खाई के ये कुत्ता उनका है और वो ही इसके असली मालिक है जिसके बाद पुलिस ने कुत्ते को उन्हें सौंप दिया. वहीं कुत्ता भी जंजीर से मुक्त होते ही अपने मालिक के साथ बाइक पर बैठकर घर वापस चला गया. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: VHP की भगवा यात्रा में दिखाई ‘लव जिहाद’ की झांकी, हिन्दू समाज को दिया गया खास संदेश
मुरादाबाद: VHP की भगवा यात्रा में दिखाई ‘लव जिहाद’ की झांकी, हिन्दू समाज को दिया गया खास संदेश
Lucknow News: आलमबाग स्टेशन पर में मेट्रो के आगे कूदी लड़की, इंजन से टकराया सिर, इमरजेंसी ब्रेक से टला हादसा
लखनऊ: आलमबाग स्टेशन पर में मेट्रो के आगे कूदी लड़की, इंजन से टकराया सिर, इमरजेंसी ब्रेक से टला हादसा
Dehradun News: झाड़ू उठाकर खुद सड़क पर उतरे CM धामी, बोले- 'स्वच्छता सरकार की नहीं, सबकी जिम्मेदारी'
देहरादून: झाड़ू उठाकर खुद सड़क पर उतरे CM धामी, बोले- 'स्वच्छता सरकार की नहीं, सबकी जिम्मेदारी'
नोएडा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव के नेता ने दे दिया बड़ा बयान
नोएडा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव के नेता ने दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
जमानत के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उमर खालिद, कर दी खास डिमांड- पिछली बार नहीं मिली बेल, इस बार मेरी सुनवाई में अदालत...
जमानत के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उमर खालिद, कर दी खास डिमांड- पिछली बार नहीं मिली बेल, इस बार मेरी सुनवाई में अदालत...
Asha Bhosle Death: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर, बार-बार आंसू पोंछते दिखे दिग्गज क्रिकेटर
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर, बार-बार आंसू पोंछते दिखे दिग्गज क्रिकेटर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
Sugarcane Farming Technique: इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
Embed widget