एक्सप्लोरर

यूपी में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अयोध्या के कमिश्नर, गोरखपुर, प्रयागराज के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जुलाई, सोमवार को देर रात 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है. इसमें कई अहम जिलों के अधिकारियों का तबादला किया गया है.

उत्तर प्रदेश में सोमवार, 28 जुलाई देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी के साथ-साथ अयोध्या के मंडलायुक्त भी शामिल हैं. यह तबादले ऐसे वक्त में किए गए हैं जब राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने या मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के आसार हैं. IAS मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर होंगे.

हालिया फेरबदल में अयोध्या के मंडलायुक्त रहे IAS गौरव दयाल को अब गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं सचिव गृह, एवं सतर्कता विभाग संभाल रहे IAS राजेश कुमार अब अयोध्या के नए कमिश्नर होंगे.

गाजियाबाद के जिलाधिकारी IAS दीपक मीणा अब सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के डीएम होंगे. गोरखपुर के डीएम IAS कृष्णा करुणेश अब नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे. वहीं प्रयागराज के डीएम IAS रवींद्र कुमार मंदर अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी होंगे. साथ ही गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की भूमिका अदा कर रहे IAS मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज के डीएम होंगे. गौतमबुद्धनगर की बात करें तो कासगंज में डीएम रहीं IAS मेधा रूपम अब यहां की जिलाधिकारी होंगी.

बहराइच की डीएम रहीं IAS मोनिका रानी अब बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात होंगी. वहीं गोंडा की डीएम IAS नेहा शर्मा, निबंधन की प्रभारी महानिरीक्षक होंगी. इसके साथ ही ललितपुर के नए डीएम IAS अमनदीप डुली होंगे.

चमार, यादव, गुर्जर रेजीमेंट बनाए सरकार, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कर दी बड़ी मांग

कानपुर देहात का डीएम कौन?

उप्र चीनी निगम लिमिटेड में अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक पद पर तैनात IAS प्रणय सिंह अब कासगंज के जिलाधिकारी होंगे. वहीं कानपुर देहात के डीएम IAS आलोक सिंह अब विशेष सचिव, राज्य संपत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. IAS कपिल सिंह अब कानपुर देहात के डीएम होंगे. इसके साथ ही ललितपुर के डीएम IAS अक्षय त्रिपाठी, बहराइच के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

मिर्जापुर में भी नया डीएम

इस प्रशासनिक फेरबदल में मिर्जापुर को भी नया डीएम मिला है. IAS पवन कुमार गंगवार, अब मिर्जापुर के जिलाधिकारी होंगे. साथ ही मिर्जापुर की डीएम रहीं IAS प्रियंका निरंजन अब गोंडा की जिलाधिकारी होंगी.

IAS प्रणता ऐश्वर्या अब सीतापुर की मुख्य विकास अधिकारी होंगी. वह अभी तक नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाद में बतौर विशेष सचिव सेवाएं दे रहीं थीं. इसके साथ ही IAS जयनाथ यादव अब कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव होंगे. IAS मिनिष्ती एस. , अब यूपी की गन्ना आयुक्त की भूमिका का निर्वहन करेंगी.

झांसी के कमिश्नर को मिला प्रभार

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ IAS अमृत त्रिपाठी अब उच्च शिक्षा विभाग के सचिव होंगे.साथ ही IAS डॉ. सारिका मोहन, वित्त विभाग की सचिव का जिम्मा संभालेंगी. झांसी मंडल के मंडलायुक्त IAS बिमल कुमार दुबे को नया प्रभार मिला है. वह मौजूदा पद के साथ-साथ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ की भी भूमिका अदा करेंगे. IAS प्रमोद कुमार उपाध्याय अब समाज कल्याण विभाग में बतौर सचिव अपनी सेवाएं देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में छात्र की आत्महत्या पर SSP की अपील, बोले- 'फेल होने पर खत्म नहीं होती जिंदगी'
मुजफ्फरनगर में छात्र की आत्महत्या पर SSP की अपील, बोले- 'फेल होने पर खत्म नहीं होती जिंदगी'
लखनऊ में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, CCTV से खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, CCTV से खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
Mahoba News: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार तो नाराज हुआ पति, खुद को आग लगाकर ससुराल पहुंचा
महोबा: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार तो नाराज हुआ पति, खुद को आग लगाकर ससुराल पहुंचा
हादसा नहीं साजिश! सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हत्या, 4 महीने बाद खुला बदले का खौफनाक राज
हादसा नहीं साजिश! सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हत्या, 4 महीने बाद खुला बदले का खौफनाक राज

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget