लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 18 से 44 साल के लोगों के कोविड वैक्सीनशन का अभियान एक मई से शुरू हुआ था. तब से हर हफ्ते इस अभियान में नए जिले भी जुड़ते गए और जहां पहले से अभियान चल रहा था वहां वैक्सीन का कोटा भी बढ़ाया जाता रहा. लेकिन, इस बार सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में ऐसा नहीं हो रहा है. फिलहाल, वैक्सीनेशन का काम उन्हीं 23 जिलों में अभियान चलेगा जहां पहले से चल रहा है.
कोई नया जिला नहीं जुड़ेगाएक मई को प्रदेश के 7 जिलों से 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनशन शुरू हुआ था. इसके बाद 10 मई से इस अभियान में 11 और जिले शामिल किए गए, जिसके बाद ये अभियान सभी 17 नगर निगम और नोएडा में चलने लगा. इसके अगले हफ्ते 17 मई से 5 और मंडल मुख्यालयों को अभियान से जोड़ा गया और कुल 23 जिलों में अभियान चल रहा है. लेकिन, 24 मई से शुरू हो रहे हफ्ते में कोई नया जिला नहीं जुड़ेगा. इसकी बड़ी वजह ये है कि इतनी अधिक वैक्सीन नहीं है कि अभियान को और बढ़ाया जाए.
इस हफ्ते के लिए किस जिले को कितनी वैक्सीन
लखनऊ को 67,000 वैक्सीनकानपुर को 48,400 वैक्सीनगोरखपुर, बरेली को 44,400-44,400 वैक्सीनवाराणसी को 39,400 वैक्सीनआगरा को 43,400 वैक्सीनअलीगढ़ को 37,400 वैक्सीनमेरठ, सहारनपुर को 35,400-35,400 वैक्सीनझांसी को 22,400 वैक्सीनबस्ती को 18,000 वैक्सीनमिर्जापुर, फिरोजाबाद को 20-20 हजार वैक्सीनप्रयागराज को 53,400 वैक्सीनअयोध्या को 21,000 वैक्सीनमुरादाबाद को 32,400 वैक्सीनमथुरा, शाहजहांपुर को 22-22 हजार वैक्सीनगाज़ियाबाद को 40,400 वैक्सीननोएडा को 42,400, गोंडा को 25,000, बांदा को 12,000, आजमगढ़ को 35,000 वैक्सीन
ये भी पढ़ें:
