एक्सप्लोरर

मुरादाबाद की लेडी डॉन गिरफ्तार, नौकरानी बन पति और भाई के साथ दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. नौकरानी बन चोरी की वारदात को अंजाम दे चुकी है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसे लोग लेडी डॉन के नाम से जानते हैं. यह वही महिला है जो पेंट कारोबारी के घर काम करती थी, लेकिन भरोसे का खून कर उसने अपने ही पति और भाई के साथ मिलकर सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला था.

लेडी डॉन ने पहले घर के अंदर की पूरी जानकारी जुटाई और फिर योजना बनाकर पति और भाई के साथ वारदात को अंजाम दे दिया था. चोरों ने कारोबारी के घर से 3 लाख 98 हजार दो सौ रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए थे. घटना के बाद से कारोबारी और इलाके के लोग दहशत में आ गए थे. 

लेडी डॉन को पुलिस ने दबोचा

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. रामगंगा विहार क्षेत्र के एक पेंट कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का माल बरामद किया है. 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने पूरे इलाके में राहत की सांस भर दी है. पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना 9-10 सितम्बर 2025 की रात रामगंगा विहार स्थित गोल्डन गेट स्कूल के पास रहने वाले जसवेंद्र सिंह की पत्नी ममता सिंह के घर में हुई थी. चोरों ने घर की तिजोरी से ₹3,98,200 नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के सिक्के व जेवरात चोरी कर लिए थे. 

पुलिस ने सूचना मिलने पर दर्ज किया था मुकदमा

घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. पकड़े गए आरोपीयों में एक लेडी डॉन प्रियंका उर्फ पूजा पत्नी विकास चौधरी निवासी महमूदपुर अश्कुशेरपुर थाना अमरोहा देहात और लेडी डॉन का पति विकास चौधरी और उसके भाई शिवम को गिरफ्तार किया है. 

दरअसल, पीड़ित महिला के घर में आरोपी प्रियंका उर्फ पूजा घरेलू कामकाज के लिए आती थी. इसी दौरान उसने घर की तिजोरी में नकदी और जेवरात देखे और लालच में आकर अपने पति विकास और भाई शिवम के साथ मिलकर चोरी की योजना बना डाली. महिला कई बार बहाने से तिजोरी की जांच करती रही और मौका पाकर चोरी को अंजाम दे दिया. 

पुलिस ने बरामद किया चोरी किया हुआ माल

वहीं पुलिस ने चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है. बरामद सामान में सोने-चांदी के सिक्के, हार, टॉप्स, नेकलेस सेट और भारी भरकम नकदी शामिल है. स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन्स पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि कानून से बच निकलना नामुमकिन है. 

फिलहाल लेडी डॉन, उसका पति और भाई तीनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. बरामद किए गए माल में चांदी के 250 ग्राम का 1 सिक्का,50 ग्राम के 2 सिक्के,20 ग्राम के 4 सिक्के,25 ग्राम का 1 सिक्का,10 ग्राम के 4 सिक्के,सफेद धातु व सोने जैसी धातु का हार,1 नोज पिन, 3 जोड़ी टॉप्स, 1 नेकलेस सेट ₹3,98,200 रुपये नकद शामिल हैं. 

पुलिस टीम में शामिल थे ये लोग

पुलिस टीम की सफलता इस बड़ी सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना, उपनिरीक्षक कुलदीप राणा, अनुज कुमार, विनीत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अंकुर, सोनू कुमार, कृष्ण यादव, कांस्टेबल टिंकू कुमार और अनिल कुमार शामिल रहे.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि लेडी डॉन प्रियंका ने ही योजना बनाकर अपने पति और भाई के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया. उनका कहना है कि अपराध चाहे जैसा भी हो, अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit
UP News: 27 को लेकर बड़ी टेंशन में BJP? | SIR Controversy | CM Yogi |ABP News
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल, विपक्ष-सरकार में Nehru-Indira को लेकर घमासान | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget