उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीट के लिए वोटिंग जारी है. दोपहर दो बजे तक 40.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. शुक्रवार (23 अक्टूबर) सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम चार बजे तक जारी रहेगा. इन सीटों में 5 स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.

Continues below advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 59.17 प्रतिशत वोटिंग हुई. वाराणसी खंड शिक्षक में 57.97 और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 26.30 प्रतिशत वोटिंग हुई. इन चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

यूपी MLC चुनाव में कहां कितना हुआ मतदान?

  • लखनऊ खंड स्नातक में 2:00 बजे तक 27. 53% मतदान
  • वाराणसी खंड स्नातक में 59% मतदान
  • मेरठ खंड स्नातक में 30.38% मतदान
  • आगरा खंड स्नातक में 32% मतदान
  • इलाहाबाद झांसी खंड में 26.30%मतदान
  • लखनऊ खंड शिक्षक में 36.50% मतदान
  • वाराणसी खंड शिक्षक में 57.97% मतदान
  • आगरा खंड शिक्षक में 48.20% मतदान
  • मेरठ खंड शिक्षक में 46.66% मतदान
  • बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक में 59.17% मतदान
  • गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक में 56.32% मतदान

बीजेपी और सपा के लिए MLC चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल!

यूपी में अगले साल विधानसभा के भी चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले 11 सीटों के लिए हो रहे विधान परिषद के चुनाव बीजेपी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है. लखनऊ में वोटिंग के लिए 259 सेंटर बनाए गए हैं, जहां 1,16,491 रजिस्टर्ड वोटर्स वोट डालने के पात्र हैं. गौतमबुद्ध नगर जिले में मेरठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें कुल 42 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

Continues below advertisement

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर