उत्तर प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान शुक्रवार को महोबा दौरे पर रहीं, यहां उन्होंने जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. इस दौरान विपक्ष के आरोपों का जवाब देते-देते राज्य मंत्री की जुबान भी फिसल गई और कहा कि छात्रों का भविष्य तो ये पीडीए सरकार कर रही है.

Continues below advertisement

उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप काम किया जाए. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Continues below advertisement

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान राज्य में न तो बिजली थी और न पानी, हफ्ते में 10-15 मिनट बिजली आना भी किसी सपने जैसा होता था. आज योगी सरकार में सड़क, बिजली, पानी और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी मूलभूत योजनाओं पर ऐतिहासिक काम हो रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काम का कोई जवाब न होने के कारण विपक्ष अब केवल पीडीए-पीडीए का नारा लगा रहा है.

सड़कों पर गड्ढों के मुद्दों पर दिया जवाब

वहीं सड़कों के गड्ढों पर विपक्ष के दावों का जवाब देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि गड्ढों वाली सड़कें सपा-कांग्रेस के जमाने में हुआ करती थीं, जबकि आज सड़कों की हालत ऐसी है कि कानपुर से फतेहपुर और प्रयागराज कब पहुंच जाएं, पता ही नहीं चलता.

राहुल गांधी के बयान पर मंत्री का पलटवार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार छात्रों व युवाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है. पेपर लीक जैसी घटनाओं पर तुरंत सख्त कार्रवाई कर दोबारा पारदर्शी परीक्षाएं कराई गईं. 

इसी दौरान कांग्रेस पर छात्रों के प्रदर्शन में घुसकर उनका भविष्य खराब करने का आरोप लगाते-लगाते राज्य मंत्री की जुबान फिसल गई. कांग्रेस के साथ सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने गलती से कह दिया कि "बच्चों का भविष्य खराब करने का काम यह पीडीए सरकार कर रही है."

सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत