उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज भूमि पर अवैध तरीके से बनाई जा रही मजारों को लेकर मामला गर्मा गया है. इसके विरोध में पूर्व सैनिक सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इन मजारों को हटाने की माँग की, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दावा किया कि बीजेपी की सरकार में कुछ भी अवैध नहीं होगा. अगर शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई होगी. 

Continues below advertisement

मथुरा में भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले बुधवार को पूर्व सैनिक इकट्ठा हुआ और उन्होंने जनपद में अवैध तरीके से बनाई जा रही मजारों के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और इन मजारों को हटाने की माँग की. बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मथुरा पहुंचे थे. सैनिकों से डिप्टी सीएम से मिलने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. 

अवैध मजारों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन

हालांकि इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी सैनिकों ने बीच तीखी झड़प भी हो गई. पुलिस फोर्स ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और पूर्व सैनिक जबरन आगे की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद उनकी झड़प हो गई और उन्होंने जमकर नारेबाजी की. 

Continues below advertisement

प्रदर्शनकारी सैनिकों ने कहा कि "हमारे ब्रज क्षेत्र के अंदर जिस तरह मजारों का जाल बिछता जा रहा है. उसे संबंध में बात करने के लिए और जो मजारें ग़लत तरीके से बनाई गई हैं उनकी जाँच करके यहां से हटाने की लिए हम डिप्टी सीएम से मिलने चाहते थे. लेकिन, उन्हें रोक दिया गया." 

प्रतीक यादव के निधन के बीच BJP का बड़ा फैसला, रद्द किए ये कार्यक्रम, पंकज चौधरी ने दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी बात करने की कोशिश की गई. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "अगर कोई अवैध होगा तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, भाजपा सरकार में कुछ भी अवैध नहीं हो पाता है. कोई, शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी."

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर वो देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं तो प्रदेश में हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर भी आवाज़ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर इन अवैध मजारों का अतिक्रमण यहां से नहीं हटाया गया तो वो प्रदेशभर में इसके विरोध में आंदोलन करेंगे. 

UP Weather: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट