एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल, 'पंडित जी वैष्णो ढाबे' के मालिक और स्टाफ निकले मुस्लिम, हिंदू संगठन का हंगामा

Muzaffarnagar News: यूपी में कांवड़ मार्ग पर पहचान अभियान के दौरान मुस्लिम मालिक वाला ढाबा मिलने पर हंगामा हुआ. स्वामी यशवीर ने 24 घंटे में नाम बदलने की चेतावनी दी, वरना धरने की चेतावनी दी.

UP News: कांवड़ यात्रा से ठीक पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में हंगामा खड़ा हो गया. स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा कांवड़ मार्ग पर चलाए जा रहे 'पहचान अभियान' में शनिवार (28 जून) को उस समय बवाल मचा जब एक टीम दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंची. 

यहां टीम ने जब ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों से उनके आधार कार्ड मांगे तो कर्मचारियों ने कार्ड नहीं दिखाए. शक होने पर जब टीम ने ढाबे पर लगे बारकोड को स्कैन किया तो उसमें मालिक का नाम मुस्लिम समुदाय से आया.

5000 लोगों की टीम चला रही पहचान अभियान 

आरोप है कि इसके बाद हिंदू संगठन की इस टीम ने एक होटल कर्मचारी को जबरन कमरे में ले जाकर उसकी पैंट उतारने की कोशिश की, ताकि उसकी पहचान की जा सके. इसके चलते होटल पर हंगामा खड़ा हो गया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बामुश्किल मामले को शांत कराया.

मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड़ मार्ग पर लगभग 5000 लोगों की अपनी टीम लगाई है, जो कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और दुकानों पर जाकर यह पहचान करेगी कि उस जगह पर काम करने वाले कर्मचारी और उनका मालिक कौन है?

ढाबा मालिक के मुस्लिम होने का आरोप

टीम यह भी देखेगी कि हिंदू देवी देवताओं के नाम पर कोई दूसरे समुदाय का व्यक्ति अपना होटल, दुकान, ढाबे तो नहीं चल रहा है. इसी पहचान अभियान के तहत एक टीम पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंची थी. इस टीम के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस ढाबे का मालिक मुस्लिम है और इस होटल पर काम भी मुस्लिम कर्मचारी ही करते हैं.

जिन्होंने अपनी पहचान छुपाई हुई है साथ ही ये लोग हिंदू नाम से अपना ढाबा चला रहे हैं. जिसके चलते स्वामी यशवीर महाराज ने खुद मौके पर पहुंचकर इस होटल मालिक को चेतावनी दी है कि वह 24 घंटे के अंदर या तो वह अपने होटल (ढाबे) का नाम बदल दे और अपने असली नाम पर रखले वरना कल सुबह 10:00 बजे से इस होटल के बाहर धरना तब तक चलेगा जब तक कि ये अपने ढाबे का नाम नही बदलेंगे शुरू हो जाएगा और यह धारणा तब तक चलेगा जब तक कि ये अपने ढाबे का नाम नही बदलेंगे.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'मुझे अपने पति पर अत्यंत गर्व है...', बोलीं जयंत चौधरी की पत्नी चारू
'मुझे अपने पति पर अत्यंत गर्व है...', बोलीं जयंत चौधरी की पत्नी चारू
'योगी बाबा आयो हैं 1051 करोड़ लायो हैं', CM की मौजूदगी में MLA श्रीकांत शर्मा खास अंदाज
'योगी बाबा आयो हैं 1051 करोड़ लायो हैं', CM की मौजूदगी में MLA श्रीकांत शर्मा खास अंदाज
जन्माष्टमी पर योगी का ‘कृष्ण कनेक्ट’, मथुरा से गोरखपुर तक रहेगा कार्यक्रम
जन्माष्टमी पर योगी का ‘कृष्ण कनेक्ट’, मथुरा से गोरखपुर तक रहेगा कार्यक्रम

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget